Rajasthan

Bikaner News: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर, परिवार बाहर गया तो पीछे से वारदात

Last Updated:October 05, 2026, 21:01 IST

Bikaner News: नोखा के हिमटसर गांव में अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. परिवार के दो दिन बाहर रहने के दौरान चोर 25 ग्राम सोने, 250 ग्राम चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए. परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की.दो दिन घर से बाहर था परिवार, चोरों ने तोड़े ताले; सोना-चांदी और नगदी ले उड़ेZoom

बीकानेर. जिले के नोखा क्षेत्र के हिमटसर गांव में बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया. चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर फरार हो गए. वारदात का पता उस समय चला, जब मकान मालिक करीब दो दिन बाद परिवार के साथ वापस घर लौटे. घर के ताले टूटे देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए, सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

जानकारी के अनुसार, हिमटसर गांव निवासी सांवरलाल शर्मा अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थ. उनके घर पर पिछले करीब दो दिनों से ताला लगा हुआ था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान को सूना देखकर वारदात को अंजाम दिया, चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे सहित अन्य जगहों के ताले तोड़े और घर के अंदर प्रवेश किया. परिवार के लोग जब सोमवार शाम वापस घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे मिले. अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था, घर में रखे जेवरात और नकदी गायब मिले। इसके बाद परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी.

सोना-चांदी के जेवर और 40 हजार नकदी चोरी

परिजनों के मुताबिक, चोर मकान से करीब 25 ग्राम सोने के जेवरात, 250 ग्राम चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी की इस वारदात के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से बंद मकान को निशाना बनाया और परिवार के वापस लौटने से पहले ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. वारदात की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे.

पूर्व सरपंच मेघसिंह हिमटसर ने चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है. आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है. घटना के बाद ग्रामीणों ने भी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

October 05, 2026, 21:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj