Rajasthan

खत्म हुआ 32 साल का इंतजार, 75 लाख की आबादी मिलेगा फायदा, जानें कैसे पहुंचेगा पानी?

Last Updated:June 30, 2026, 16:23 IST

Yamuna Water Agreement : राजस्थान के शेखावाटी की तीन दशक पुरानी यमुना के पानी की मांग अब पूरी होने जा रही है. यमुना के पानी को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच आखिरकार फाइनल समझौता हो गया है. इस पानी के जरिये शेखावाटी की पेयजल और सिंचाई की जरुरत पूरी हो सकेगी. जानें क्या है यह पूरा प्रोजेक्ट और कैसे यमुना का पानी राजस्थान में पहुंचेगा. यमुना जल समझौता : 75 लाख की आबादी मिलेगा फायदा, जानें कैसे पहुंचेगा पानी?Zoomदिल्ल् में हुए समझौते के बाद मंगलवार को सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर लौटै तो उनका भव्य स्वागत किया गया.

जयपुर. राजस्थान के लिए सोमवार का दिन बड़ा दिन साबित हुआ. यह ऐतिहासिक दिन 32 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद आया है. राजस्थान की उम्मीदों का बरसों से अटका यमुना के पानी के बंटवारे वाला समझौता आखिरकार बातों और वादों से बाहर निकल ‘यमुना जल समझौता’ (MoA) के रूप में नियम कायदों में बंध गया है. अब इस समझौते के तहत यमुना का पानी शेखावाटी के चूरू जिले की धरा तक पहुंचेगा. 34,102 करोड़ की राशि वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को कागजों से धरती पर उतारा जाएगा. इस मसले पर राजस्थान में बरसों से बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी रस्साकसी चल रही थी. हालांकि MoA होने के बाद भी इस पर अभी सियासत होना बाकी है. लेकिन ‘अंत भला तो सब भला’ की तर्ज पर अब उम्मीदों के पंख लग गए हैं कि आखिरकार यमुना का पानी मरुधरा आएगा.

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा और हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने ‘यमुना जल समझौता’ पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही राजस्थान को यमुना का पानी मिलने का मार्ग खुल गया. इस समझौते से राजस्थान के शेखावाटी इलाके के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले की पेयजल और सिंचाई की जरुरत पूरी होगी. वहीं हरियाणा के भिवानी और फतेहबाद को इससे पीने का पानी मिलेगा. इसका फायदा करीब 75 लाख आबादी को मिलेगा.

ऐसे काम करेगा यह प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट से राजस्थान की जल सुरक्षा पुख्ता होगी. इसके तहत राजस्थान के हिस्से का पानी हरियाणा में बने हथिनी कुंड बैराज से 295.5 किलोमीटर लंबी दूरी तक भूमिगत पाइप लाइन के जरिये लाया जाएगा. परियोजना के तहत 3.6 मीटर व्यास की तीन अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाएगी. इस पाइप लाइन को चूरू जिले के हंसियावास गांव तक पहुंचाया जाएगा. प्रोजेक्ट के तहत अंडर ग्राउंड पाइप लाइन, निरीक्षण सड़क, कृत्रिम जलाशय और मॉर्डन वाटर मैनेजमेंट सिस्टम को डवलप किया जाएगा. राजस्थान सरकार की ओर से प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाकर केन्द्रीय जल आयोग को पूर्व में ही भिजवाई जा चुकी है. प्रोजेक्ट के निर्माण और संचालन के लिए राजस्थान-हरियाणा यमुना वाटर एसपीवी का गठन किया जाएगा. प्रोजेक्ट के तहत 580 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी राजस्थान पहुंचाया जाएगा.

सिंचाई से पूरी तरह से वंचित है शेखावाटी
शेखावाटी राजस्थान का वह हिस्सा है जो अभी तक सिंचाई सुविधा से वंचित है. शेखावाटी के तीनों जिलों में से सीकर और झुंझुनूं का पानी चूरू के मुकाबले अच्छा है. इसके कारण यहां खेतों में बड़ी संख्या में कुंए बने हुए हैं. उनके जरिये किसान सिंचाई करते हैं. लेकिन इसमें बिजली की सुचारू आपूर्ति नहीं हो पाना सबसे बड़ी बाधा है. यह इलाका उपजाऊ है लेकिन पानी संकट से जूझ रहा है. वहीं शेखावाटी का तीसरा जिला चूरू सीकर और झुंझुनूं के मुकाबले कम उपजाऊ है. चूरू का पानी भी खारा है. वहां नदियों और जंगल का नितांत अभाव है. इसके कारण फसलें भी बहुत ज्यादा नहीं होती है. पानी खारा होने के कारण कुंए भी सक्सेस नहीं है. लिहाजा यहां मीठे पानी की ज्यादा दरकार है. इसलिए यमुना का पानी वहां तक पहुंचाया जाएगा.

तीन दशक से राजस्थान की राजनीति का हिस्सा बना हुआ है यह प्रोजेक्टयह प्रोजेक्ट करीब तीन दशक से राजस्थान की राजनीति का हिस्सा बना हुआ है. हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इसकी गूंज सुनाई देती रही है. अब समझौता हो जाने के बाद भी यह चर्चा में रहेगा. बीजेपी ने इसे अपनी टॉप एचिवमेंट में शामिल कर रही है. वहीं कांग्रेस फिलहाल मौन है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने समझौते को लेकर कहा कि यमुना का पानी नीम का थाना तक पहुंचा तो मैं खुद CM का उनके आवास जाकर स्वागत करूंगा. गहलोत बोले यह बात मैंने पहले भी कही थी और उस पर मैं आज भी कायम हूं. उन्होंने कहा कि मुद्दा MOA या MOU का नहीं मुद्दा यह है कि राजस्थान को पानी मिलेगा या नहीं. गहलोत ने नए यमुना जल समझौते को सार्वजनिक करने की मांग उठाई है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj