न जिम न ही वेटलिफ्टिंग, 58 के अक्षय कुमार ने बताया कैसे रहते हैं वे फिट, प्राचीन शास्त्र को करते हैं फॉलो, खाने में लेते हैं ये चीजें

Last Updated:June 30, 2026, 19:01 IST
Akshay Kumar Fitness: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 58 साल के हो चुके हैं. लेकिन आज भी वे किसी भी तरह के स्टंट कर लेते हैं. वे जब दौड़ भी लगाते हैं तो युवा पानी पीने लगे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार की इस फिटनेस का राज क्या है. अक्षय कुमार खुद बताते हैं कि वे इस फिटनेस के लिए भारतीय शास्त्रों का पालन करते हैं.अक्षय कुमार की फिटनेस का मंत्र. Photo-Instagram
Akshay Kumar Fitness : अक्षय कुमार वास्तव में महाखिलाड़ी हैं. वे यूं ही नहीं फिटनेस आइकन कहलाते हैं. उनकी फिटनेस युवाओं के लिए मिसाल है. 58 साल की उम्र में जब वे सार्वजनिक मंचों पर आते हैं तो इस तरह से उछल-कूद करते हैं कि कोई युवा पानी मांगने लगे. लेकिन उनकी फिटनेस का राज क्या आप जानते हैं. वे अपनी शानदार शारीरिक क्षमता के लिए जिम पर निर्भर नहीं रहते. अक्षय कुमार खुद कहते हैं कि असली ताकत फंक्शनल स्ट्रेंथ से आती है. इसके लिए वे पुल-अप्स, पुश-अप्स और शरीर के वजन से किए जाने वाली एक्सरसाइज करते हैं. अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स, तैराकी और अन्य सहनशक्ति बढ़ाने वाले वर्कआउट को अपनी फिटनेस का अहम हिस्सा मानते हैं. खान-पान के मामले में भी अक्षय बेहद अनुशासित हैं. वे हर सोमवार व्रत रखते हैं और शाम 6:30 बजे के बाद भोजन नहीं करते. उनकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं जबकि वे प्रोसेस्ड फूड कभी नहीं खाते हैं. उनका मानना है कि हमारे शास्त्रों में जिस तरह की दिनचर्या बताई गई है वही लंबे समय तक फिट और स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी मंत्र है.
जिम जाना पसंद नहीं करतेटाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया कि वे जिम जाने के शौकीन नहीं हैं. उन्होंने कहा, मैं आमतौर पर जिम नहीं जाता. केवल तब जाता हूं जब यात्रा पर होता हूं और मजबूरी में जिम का इस्तेमाल करना पड़ता है. इसके बावजूद अक्षय कुमार अपने प्रशंसकों के बीच फिटनेस आइकन के रूप में जाने जाते हैं. उनकी फिटनेस का राज महंगे जिम उपकरण नहीं बल्कि अनुशासित जीवनशैली, नियमित शारीरिक गतिविधियां, मार्शल आर्ट्स, प्राकृतिक तरीके से व्यायाम और संतुलित खान-पान है. इन्हीं आदतों की बदौलत वे बिना नियमित जिम जाए भी वर्षों से खुद को बेहतरीन शारीरिक स्थिति में बनाए हुए हैं.
इस तरह की एक्सरसाइज करतेअक्षय कुमार ने बताया कि फिट रहने के लिए उनका मुख्य फोकस वेटलिफ्टिंग पर नहीं, बल्कि फंक्शनल स्ट्रेंथ बढ़ाने पर रहता है. उन्होंने बताया कि यदि रेजिस्टेंस ट्रेनिंग सही तरीके से की जाए, तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. अक्षय कुमार अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए पुश-अप्स, पुल-अप्स, स्क्वाट्स और अन्य बॉडीवेट एक्सरसाइज को प्राथमिकता देते हैं, न कि भारी वजन उठाने वाले वर्कआउट को. अक्षय कुमार के अनुसार, पुल-अप्स, चढ़ाई करना, पेड़ों की शाखाओं से झूलना और अन्य प्राकृतिक शारीरिक गतिविधियां शरीर के लिए बेहतरीन वर्कआउट साबित होती हैं. उनका मानना है कि यदि आप बचपन में एक्टिव लाइफस्टाइल जिया है तो स्वाभाविक रूप से आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. हार्ट और लंग्स की क्षमता और स्टैमिना बढ़ाने के लिए अक्षय कुमार रनिंग, तैराकी और साइकिलिंग जैसी एंड्योरेंस आधारित गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं. वे जिम की मशीनों या भारी वजन पर अधिक निर्भर रहने के बजाय पुल-अप्स, रस्सी पर चढ़ना, हैंगिंग लेग रेज़ और पुश-अप्स जैसे बॉडीवेट मूवमेंट्स से फंक्शनल स्ट्रेंथ विकसित करते हैं. ये एक्सरसाइज मांसपेशियों पर बेहतर नियंत्रण और कोर स्टेबिलिटी बढ़ाने में मदद करती हैं. अक्षय कुमार अपनी फिटनेस रूटीन में मोबिलिटी ड्रिल्स, स्ट्रेचिंग और योग के लिए भी समय निकालते हैं. उन्होंने बताया कि हमारे शास्त्रों में जिस तरह से दिनचर्या के बारे में बताया गया है अगर हम उसका पालन करें तो अपने आप फिट रहेंगे.
इन फूड को डाइट में करते हैं शामिलमेरा मानना है कि यदि आप अपने शरीर के सभी अंगों में सबसे अधिक ध्यान अपने पेट पर देंगे, तो बीमारियां आपके पास नहीं आएंगी. इसलिए मैं हमेशा यही नियम अपनाता हूं. शाम 6:30 बजे तक खाना जरूरी है, क्योंकि इससे भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है. जब आप रात 9 से 10 बजे के बीच सोने जाते हैं तब तक पेट पूरी तरह आराम करने के लिए तैयार हो जाता है. हमारे शास्त्रों में भी रात में भोजन न करने की बात कही गई है. यह बहुत ही सरल नियम है. अक्षय कुमार अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट कम लेते हैं और प्रोटीन से भरपूर भोजन को प्राथमिकता देते हैं. साथ ही वे प्रोसेस्ड फूड नहीं खाते. उनकी डाइट में मुख्य रूप से अंडे, ब्राउन राइस, चिकन जैसे कम फैट वाले मांस, अखरोट, क्रैनबेरी, बादाम, दूध आदि शामिल रहता है.
सप्लीमेंट्स पर नहीं, संतुलित आहार पर भरोसाअक्षय कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि बॉडीबिल्डिंग या वेटलिफ्टिंग में कोई बुराई नहीं है. लेकिन उन्होंने फिटनेस के शौकीनों को सलाह दी कि मांसपेशियां बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर, सप्लीमेंट्स या मील-रिप्लेसमेंट शेक्स पर निर्भर नहीं होना चाहिए. बेहतर फिटनेस के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना तथा ऐसी स्वस्थ आदतें अपनाना अधिक महत्वपूर्ण है, जिन्हें लंबे समय तक आसानी से जारी रखा जा सके. अक्षय कुमार का कहना है कि व्यायाम हमेशा जिम्मेदारी और सही तकनीक के साथ करना चाहिए. सही वजन चुनना और उसे उचित तरीके से उठाना बेहद जरूरी है ताकि रीढ़ और कमर में चोट लगने से बचा जा सके.उन्होंने सलाह दी कि वेट ट्रेनिंग हमेशा योग्य प्रशिक्षक की निगरानी में करनी चाहिए, ताकि एक्सरसाइज की सही तकनीक बनी रहे और भविष्य में होने वाले गंभीर नुकसान से बचा जा सके.
About the AuthorLakshmi Narayan
18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



