4 मैच और करियर खत्म… 25 की उम्र में क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन फैसला

होमखेलक्रिकेट
4 मैच और करियर खत्म… 25 की उम्र में क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
Last Updated:August 06, 2026, 21:51 IST
John Turner Announces Retirement: इंग्लैंड के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने चोटों से तंग आकर प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह जून 2025 से मैदान से दूर थे. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और ब्रिटिश पासपोर्ट धारक टर्नर ने इंग्लैंड के लिए 2 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. भारी मन से संन्यास का फैसला लेते हुए उन्होंने इसे अपने लाइफ का सबसे कठिन निर्णय बताया.तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान.
नई दिल्ली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंका दिया है. अपनी शानदार गति से पहचान बनाने वाले इस युवा पेसर ने काउंटी टीम हैम्पशायर और इंग्लैंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने बचपन के सपने को पूरा किया, लेकिन पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर ने उनके इस सफर पर असमय विराम लगा दिया. टर्नर का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था और उन्होंने वहां के प्रतिष्ठित हिल्टन कॉलेज से पढ़ाई की. उनकी मां इंग्लैंड से थीं, जिसके कारण उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट था. इसी पासपोर्ट के दम पर वह उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन पहुंचे, जहां उनके क्रिकेट करियर ने एक नई दिशा पकड़ी. साल 2021 में एक सफल ट्रायल के बाद वह हैम्पशायर की टीम से जुड़े.
अगले कुछ वर्षों में जॉन टर्नर (John Turner) ने घरेलू स्तर पर अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. साल 2023 के वाइटैलिटी ब्लास्ट टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जहां उन्होंने महज 11 मैचों में 21 विकेट हासिल किए. ‘द हंड्रेड’ में भी उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पहली बार 2023 में ही राष्ट्रीय टीम के स्क्वाड में शामिल होने का बुलावा मिल गया था.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट का संघर्ष और लगातार चोटेंहालांकि, सफेद गेंद की क्रिकेट में सफलता पाने के बावजूद टर्नर के लिए लाल गेंद का प्रारूप (फर्स्ट क्लास क्रिकेट) आसान नहीं रहा. हैम्पशायर की काउंटी चैम्पियनशिप टीम में वह नियमित स्थान नहीं बना सके और अपने करियर में केवल 7 प्रथम श्रेणी (First-Class) मैच ही खेल पाए. वर्ष 2025 की शुरुआत में वह लोन पर लैनकाशायर टीम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 3 मैच खेले, लेकिन इसके तुरंत बाद चोटों ने उन्हें एक बार फिर घेर लिया. टर्नर ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच जून 2025 में खेला था और तब से वह पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण मैदान से दूर चल रहे थे.
‘संन्यास का फैसला लेना बेहद कठिन था’हैम्पशायर क्रिकेट द्वारा जारी एक भावुक बयान में जॉन टर्नर ने कहा कि पेशेवर और इंटरनेशनल स्टेज पर खेलना उनका सपना था, जिसे हैम्पशायर और इंग्लैंड के लिए खेलकर उन्होंने जी लिया. टर्नर ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे कठिन फैसला था. लगातार एक साल से अधिक समय तक उन्हें बाहर रखने वाले स्ट्रेस फ्रैक्चर और चोटों के पुराने रिकॉर्ड ने उन्हें अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर किया. आखिरकार, उन्होंने महसूस किया कि खेल से आगे बढ़कर जीवन में अगली चुनौती की ओर कदम बढ़ाने का यही सही समय है. टर्नर ने हैम्पशायर में बिताए अपने 5 वर्षों को अपने जीवन के सबसे बेहतरीन 5 साल बताया और क्लब के समर्थन व विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया.
इंटरनेशनल करियर और आंकड़ेइंटरनेशनल करियर की बात करें तो जॉन टर्नर ने अक्टूबर-नवंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज की धरती पर ही इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू किया था. उन्होंने इंग्लैंड के लिए दो वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा उन्होंने दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी भाग लिया और 1 विकेट चटकाया.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 06, 2026, 21:51 IST



