’45 साल बीत चुके हैं’, नरगिस की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं प्रिया दत्त, तस्वीर शेयर कर लिखा नोट

Last Updated:May 03, 2026, 16:02 IST
प्रिया दत्त ने अपनी मां नरगिस को उनकी पुण्यतिथि पर पर श्रद्धांजलि दी. उन्हें अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा और मार्गदर्शक शक्ति बताया. प्रिया ने दिवंगत नरगिस की तस्वीर शेयर की. नरगिस ने 1958 में अपनी फिल्म ‘मदर इंडिया’ के सह-कलाकार सुनील दत्त से शादी की थी. इस कपल के तीन बच्चे हैं- अभिनेता संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त.
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपनी मां को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और उन्हें अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया. प्रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दिवंगत मां नरगिस की एक तस्वीर शेयर की और भावुक नोट भी शेयर किया. उन्होंने अपनी मां से करुणा, साहस और निस्वार्थता जैसे जीवन के कई महत्वपूर्ण मूल्य सीखे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priyadutt)
प्रिया दत्त ने लिखा, “मेरी मां ने मुझे जिंदगी के सबसे जरूरी मूल्य सिखाए. उन्होंने मुझे दूसरों के प्रति दया रखना, मुश्किल समय में हिम्मत रखना और बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करना सिखाया. ये बातें सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि मेरी मां ने इन्हें अपनी जिंदगी में भी अपनाया था और वही सीख उन्होंने अपने बच्चों को दी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priyadutt)
प्रिया दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, “मां ने हमें सिखाया कि इंसान को हमेशा दिल से फैसले लेने चाहिए और सम्मान के साथ जिंदगी जीनी चाहिए. वह मेरे लिए जिंदगी की राह दिखाने वाली रोशनी थी. आज वह इस दुनिया से भले ही बहुत पहले चली गई हों, लेकिन उनका प्यार और उनकी सीख आज भी हर कदम पर मेरा साथ देती है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priyadutt)
Add as Preferred Source on Google
प्रिया दत्त ने भावुक होते हुए कहा, “मां को इस दुनिया से गए 45 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी मुझे ऐसा महसूस होता है कि उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मेरे आसपास मौजूद है. वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है, उनकी यादें आज भी मुझे मजबूत बनने की ताकत देती हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priyadutt)
अगर नरगिस के जीवन की बात करें तो वह हिंदी सिनेमा की सबसे सम्मानित एक्ट्रेसेज में गिनी जाती थीं. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया, लेकिन ‘मदर इंडिया’ में निभाया गया उनका किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priyadutt)
‘मदर इंडिया’ के दौरान उनकी नजदीकियां अभिनेता सुनील दत्त से बढ़ीं और बाद में दोनों ने साल 1958 में शादी कर ली. उनके तीन बच्चे हुए, जिनमें संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त शामिल हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priyadutt)
नरगिस का निधन साल 1981 में पैंक्रियाज कैंसर की वजह से हो गया था. उनका निधन उनके बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ के रिलीज होने से सिर्फ तीन दिन पहले हुआ था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priyadutt)
प्रिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रियजनों के साथ कुछ खास पलों को साझा करती रहती हैं. इस साल सिब्लिंग्स डे पर उन्होंने संजय, बहन नम्रता दत्त और अपने माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त के साथ कुछ खूबसूरत यादें फैंस के साथ शेयर की थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @priyadutt)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



