जयपुर में अवैध हथियार नेटवर्क पर वार, ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Last Updated:May 03, 2026, 15:46 IST
Jaipur Rural Police Action: जयपुर के चंदवाजी में पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. कंचनपुरा निवासी साहिल मीणा के पास से 4 ऑटोमैटिक पिस्टल, 4 देसी कट्टे और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. TAC पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान उसे पकड़ा गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह हथियारों की डिलीवरी करने जा रहा है. पूछताछ में बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं. पुलिस अब सप्लाई चैन और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.
ख़बरें फटाफट

जयपुर पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया
जयपुर. चंदवाजी में पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इलाके में सक्रिय अवैध नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल मीणा के रूप में हुई है, जो कंचनपुरा का निवासी है. आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त बताया जा रहा है और अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम करता था.
चंदवाजी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियारों की खेप लेकर डिलीवरी के लिए आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने TAC पुलिया के पास नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया. नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए.
ऑटोमैटिक पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 ऑटोमैटिक पिस्टल, 4 देसी कट्टे और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके साथ ही हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इन हथियारों की डिलीवरी करने जा रहा था. हालांकि, यह हथियार कहां से लाए गए और किन लोगों को सप्लाई किए जाने थे, इसको लेकर पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस को शक है कि इस मामले में एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है.
हथियार तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. साथ ही आरोपी के अन्य साथियों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है. पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



