Rajasthan
5वीं पास केवालाराम? बाड़मेर से अमेरिका तक पहुँचाया व्यापार, 80 लाख का टर्नओवर – हिंदी

5वीं पास केवालाराम? बाड़मेर से अमेरिका तक पहुँचाया व्यापार, 80 लाख का टर्नओवर
Kevalaram Meghwal Handicraft Success Story: बाड़मेर के 5वीं पास केवालाराम मेघवाल ने “सविता हस्तकला सेवा संस्थान” के जरिए सफलता की नई इबारत लिखी है. 2017 में शुरू हुए इस सफर में आज 6 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं और कंपनी का सालाना टर्नओवर 80 लाख रुपए है. उनके द्वारा तैयार पेंचवर्क और एप्लिक वर्क के उत्पाद अमेरिका और जापान तक निर्यात किए जा रहे हैं. केवालाराम ने न केवल खुद को सफल बनाया, बल्कि हजारों ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर बाड़मेर की हस्तकला को वैश्विक पहचान दिलाई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




