Rajasthan

बारिश में जयपुर-बीकानेर हाईवे पर 6 वाहनों की भिड़ंत, ट्रोला चालक की मौत, 3 किमी लंबा जाम

Last Updated:July 07, 2026, 22:52 IST

Jaipur Bikaner Highway Accident: बारिश के दौरान जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में एक ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना के कारण करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास किए गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने और दृश्यता कम होने से हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

बारिश में जयपुर-बीकानेर हाईवे पर 6 वाहनों की भिड़ंत, ट्रोला चालक की मौतZoomबारिश में जयपुर-बीकानेर हाईवे पर 6 वाहनों की भिड़ंत

सीकर। जिले के फतेहपुर शेखावाटी में मंगलवार देर रात बारिश के दौरान जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. फिसलन भरी सड़क पर एक के बाद एक कुल छह वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में एक ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रहा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. वह करीब एक घंटे तक केबिन में ही फंसा रहा. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

स्थानीय विधायक हाकम अली भी घटनास्थल पर पहुंचेघटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, डिप्टी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। स्थानीय विधायक हाकम अली भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घायल चालक को जल्द बाहर निकलवाने में सहयोग किया और मौके पर मौजूद एनएचएआई अधिकारियों से बातचीत कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

कोलतार के कारण अत्यधिक फिसलन भरी हुई सड़कस्थानीय लोगों ने बताया कि जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हाल ही में सड़क पर कोलतार डाला गया है. उनका आरोप है कि बारिश के बाद सड़क अत्यधिक फिसलन भरी हो गई है, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका. फतेहपुर कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायल चालक का अस्पताल में उपचार जारी है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj