‘तारक मेहता’ फेम शैलेष लोढ़ा ने बेटी को किया विदा, शादी में बारातियों का स्वागत करते दिखे विक्की कौशल

Last Updated:July 07, 2026, 22:31 IST
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की है. इस शादी में कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी. इसी शादी में जाने माने एक्टर विक्की कौशल ने भी शामिल हुए थे. अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह बारातियों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
छा गए विक्की कौशल
नई दिल्ली. शैलेश लोढ़ा को कॉमेडी शो’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से घर-घर पहचान मिली. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा को विदा किया है. शैलेष ने जोधपुर के शानदार उम्मेद भवन पैलेस में अपनी बेटी की शादी की. अब इस शादी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं.
कुछ समय पहले ही शैलेष लोढ़ा के घर खुशियों ने दस्तक दी थी. उन्होंने अपनी बेटी की बड़े ही धूमधाम से शादी की. इस शादी के कई वीडियो अब सामने आए है, जो फैंस का ध्यान खींच रहे हैं. इन्हीं में से एक में एक्टर विक्की कौशल का शैलेश की तरफ से बारातियों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं.
दिल जीत रहा विक्की कौशल का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विक्की कौशल का भी एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक्टर सफेद शेरवानी जैकेट और काले ट्राउजर में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं. जब वह पहुंचे तो शैलेश लोढ़ा ने उनका दिल से स्वागत किया. उन्हें अपने परिवार से भी मिलाया. इसके बाद विक्की इस शादी का अहम हिस्सा बनते नजर और उन्होंने बड़ी गर्मजोशी से बारातियों का स्वागत किया, एक जगह वह शैलेश लोढ़ा की पगड़ी ठीक करते नजर आए.वह शादी की हर रस्म में नजर आए. विक्की का ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है.
View this post on Instagram



