National

Sushant Sinha Desh Ki Pathshala: आगजनी, तोड़फोड़, भयंकर बवाल… लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मचे तांडव के पीछे कौन निकला?

पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) को लेकर दो दिन से ऐसा बवाल हुआ कि हाईवे जाम हो गया. यूनिवर्सिटी में ऐसी तोड़फोड़ और आगजनी हुई जो पहले कभी देखी सुनी नहीं गई. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का बड़ा नाम है. वहां पर देश के हर कोने से बच्चे पढ़ते हैं. कहा जाता है कि करीब 35 से 40 हजार बच्चे वहां से पढ़ाई करते हैं. इन सबके माता पिता परेशान हैं. दो दिन तक यहां खूब हिंसा हुई. आज जाकर मामला कुछ शांत हुआ. लेकिन आप देखिए कि हालात ये बन गए कि यूनिवर्सिटी में 10 दिन की छुट्टी कर दी गई. इंटरनेट बंद कर दिया गया. वहां मिड टर्म एक्जाम होने वाले थे, उन्हें आगे बढ़ा दिया गया.

ये सब LPU में इसलिए हुआ, क्योंकि एक अफवाह फैली कि गर्ल्स हॉस्टल के अंदर कुछ ऐसा हुआ है जिसे गर्ल्स स्टूडेंट्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ गए. शनिवार और रविवार को दो दिन सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुए, जिसमें दावा किया गया कि किसी छात्रा के साथ रेप हुआ है और उसने आत्महत्या कर ली. आरोप ये लगे कि प्रशासन मामले को दबा रहा है.

इसी बात को लेकर वहां पर स्टूडेंट भड़क गए. देखते-देखते सारे स्टूडेंट्स सड़क पर आ गए. वहां आसपास के कॉलेज के लड़के भी इसमें शामिल हो गए. इसके बाद घंटों प्रदर्शन चलता रहा. वहां पर तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई. पुलिस ने इस दौरान काफी सख्ती भी की. पुलिस पर लाठीचार्ज के भी आरोप लगे. कैंपस में हालात का जायजा लेने के लिए पंजाब के DGP गए थे. उन्होंने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

आप देखिए कि इस मामले को लेकर अकाली दल, बीजेपी और वहां पंजाब में जो भी विपक्ष में हैं वो सब आवाज उठा रहे हैं लेकिन जो राहुल गांधी और जो कॉकरोच पार्टी वाले, स्टूडेंट्स की बात करते हैं, वो वहां पर नहीं गए. जबकि यही बात अगर दिल्ली या किसी और राज्य में हो जाती तो ये लोग तुरंत पहुंच जाते, तुरंत माहौल बनाने लगे. लेकिन LPU में छात्रों पर लाठियां चल गई फिर भी ये लोग सन्नाटे में दिख रहे हैं. आप देखिए कि किस तरह से छात्रों पर लाठियां चलाई गई.

पंजाब में छात्रों पर लाठियां चल गई. पंजाब पुलिस की दलील है कि मिनिमम फोर्स का इस्तेमाल किया गया है. हालात को काबू में करने के लिए ये सब किया गया है. यही दलील जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान भी दी गई थी. भीड़ संसद तक पहुंच गई थी. कुछ भी अनहोनी हो सकती थी लेकिन तब इंडी वाले, कॉकरोच वाले सबसे आसमान सिर पर उठा लिया कि GenZ को लाठी क्यों मारी. किसने ऑर्डर दिया

लेकिन खुद GenZ का नेता साबित करने में लगे राहुल गांधी पंजाब के मामले में कोई सवाल नहीं कर रहे, कोई बयान नहीं दे रहे. पंजाब कांग्रेस के नेता सवाल उठा रहे हैं. लेकिन छात्रों की गूंज का कार्यक्रम करने वाले राहुल गांधी तक शायद पंजाब के छात्रों की गूंज नहीं पहुंच रही

पंजाब की बात आते ही कॉकरोच पार्टी को भी सांप सूंघ गया. बात-बात पर इस्तीफा मांगने वाले कॉकरोच पार्टी के नेता पंजाब के मामले में इधर उधर की बात करने लगे. कॉकरोच पार्टी वाले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कहा कि

कई लोग छात्रों को दोषी ठहरा रहे हैं, लेकिन असल में बाहरी लोग LPU में घुसे थे और उन्होंने कैंपस में हंगामा किया था.
बाहरी लोग यूनिवर्सिटी में कैसे घुस पाए और उन्होंने कैसे हंगामा मचाया?
कई छात्राओं ने कहा है कि इन बाहरी लोगों की मौजूदगी की वजह से वे असुरक्षित और डरी हुई महसूस कर रही हैं.
छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
पंजाब पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए और जवाब देना चाहिए कि ऐसा कैसे हुआ

पंजाब में कांड हुआ तो इन्हें जांच चाहिए, जवाब चाहिए..लोग कह रहे हैं कि अगर बीजेपी शासित राज्य होता तो कॉकरोच वाले अब तक सीएम का इस्तीफा मांग चुके होते. कॉकरोच पार्टी वाले वैसे तो हर मामले में कूद जाते हैं. आजकल चुनाव आयोग के मामले में भी कॉकरोच पार्टी वाले घुस गए हैं. असम तक ये लोग पहुंच रहे हैं लेकिन बगल में पंजाब है, वहां छात्रों को सुनने के लिए ये नहीं जा रहे. जबकि यही लोग खुद को जेन जी और छात्रों का सबसे बड़ा हितैषी बताते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj