Business

7 Financial Rules : उम्र हो गई 30 साल, अब मैथ नहीं रट लो फाइनेंस के 7 फॉर्मूले, जिंदगी में कभी नहीं होंगे फेल

Last Updated:July 18, 2026, 14:53 IST

Financial Rules for Youth : युवाओं के सामने आज पैसे कमाने के साथ उसे बचाने और बेहतर रिटर्न हासिल करने की सबसे बड़ी चुनौती रहती है. अगर आपकी उम्र भी 30 साल पार हो चुकी है तो फाइनेंस के यह 7 फॉर्मूले रट लीजिए. यकीन मानिए आपको जिंदगी में कभी वित्तीय चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और हर लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता इसी 7 फॉर्मूले से तय किया जा सकेगा.

50/30/20 Rule : जैसे ही आपकी नौकरी शुरू होती है और सैलरी हाथ में आती है तो सबसे पहला रूल यही फॉलो करना चाहिए. फाइनेंस का रूट 50/30/20 आपको शुरुआत में ही नहीं, पूरी जिंदगी वित्तीय आजादी का अहसास कराता है. यह नियम बताता है कि अपनी कमाई का 50 फीसदी जरूरत की चीजों पर खर्च करो और 30 फीसदी शौक व ख्वाहिशें पूरी करने पर. लेकिन, यह खर्च करने से पहले 20 फीसदी रकम को निवेश या बचत में डालना कतई न भूलें.

4% Rule : अपनी नौकरी शुरू करने के साथ ही आपको रिटायरमेंट की प्लानिंग भी शुरू कर देनी चाहिए. फाइनेंस का रूल 4 फीसदी यह बताता है कि आपके पास रिटायरमेंट पर जो भी कॉर्पस बनता है, उसका महज 4 फीसदी हिस्सा ही रिटायरमेंट के बाद पहले साल निकाला जा सकता है. यह निकासी आपको महंगाई दर के हिसाब से तय करनी चाहिए. मान लीजिए कि आपका रिटायरमेंट कॉपर्स 1 करोड़ है तो पहले साल आपकी निकासी सिर्फ 4 लाख रुपये होनी चाहिए.

Emergency Fund : फाइनेंस का सबसे अहम रूल यही कहता है कि आपके पास कम से कम से 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड होना चाहिए. मुसीबत कभी बताकर नहीं आती है और मौजूदा माहौल में अगर नौकरी चली जाए तो अचानक मुसीबत में फंसने के बजाय आपको अपनी जरूरत के खर्चों, मेडिकल इमरजेंसी और अचानक आई किसी जरूरत को पूरा करने के लिए फंड होना चाहिए.

Add as Preferred Source on Google

1/3 Rent Rule : नौकरी करने वालों को एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि आप किराये के मकान में रहते हों या फिर खुद का मकान खरीदने अथवा बनाने के लिए लोन लिया है. इसका खर्चा आपकी महीने की कमाई का 33 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए. हाउसिंग कॉस्ट अथवा किराया 1/3 रहने पर आपके अन्य खर्चों पर असर नहीं पड़ेगा और न ही आपकी अन्य प्लानिंग पर कोई खास असर दिखेगा.

2x Investing Rule : लग्जरी किसे नहीं पसंद है और ब्रांडेड चीजों का बढ़ता क्रेज युवाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है. लेकिन, फाइनेंस का 2x Investing Rule कहता है कि जितना पैसा आप अपनी लग्जरी पर खर्च करते हैं, उतना ही निवेश पर भी करना चाहिए. अगर आपने 10 हजार का ब्रांडेड जूता खरीदा है तो 10 हजार रुपये निवेश भी करने होंगे. जाहिर है कि शौक पर खर्च तभी करना है, जब आप भविष्य के लिए उतना ही पैसा बचाकर रख सकें.

20/4/10 Car Rule : नौकरी लगी और हाथ में पैसे आने लगे तो सबसे पहली जरूरत होती है एक कार की. फाइनेंस का रूल 20/4/10 कहता है कि आपको कार खरीदते समय कम से कम 20 फीसदी डाउन पेमेंट करना ही चाहिए. फाइनेंस कराने जा रहे तो कार लोन साल से ज्यादा अविध का नहीं होना चाहिए. इतना ही नहीं, कार पर खर्च होने वाली रकम आपकी महीने की कमाई का सिर्फ 10 फीसदी होनी चाहिए.

Rule of 72 : फाइनेंस का रूल 72 सबसे जरूरी और अहम माना जाता है. आप कोई भी निवेश करने जा रहे हैं तो यह रूल आपको पहले ही बता देगा कि पैसा कितने समय में दोगुना होने जा रहा है. रूल 72 आपके निवेश किए गए पैसों को दोगुना करने की अविध बताता है.अगर आपको किसी निवेश प्लान पर 12 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है तो समय लीजिए कि इसमें लगाया पैसा 6 साल में ही दोगुना हो जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj