Rajasthan

Heat Wave Alert : राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 2 दिन हीटवेव चलने की चेतावनी, जानें कब से मिलेगी राहत

Last Updated:April 15, 2025, 09:30 IST

Rajasthan Heat Wave Alert : राजस्थान में गर्मी बढ़ रही है, जोधपुर का तापमान 41 डिग्री पार कर गया. 15-16 अप्रैल को हीटवेव की संभावना है. बाड़मेर में पारा 45 डिग्री पार, 17-18 अप्रैल तक राहत की उम्मीद नहीं है.X
राजस्थान
राजस्थान में प्रचंड गर्मी की मार

हाइलाइट्स

राजस्थान में 15-16 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनीबाड़मेर में तापमान 45 डिग्री पार, 17-18 अप्रैल तक राहत नहींजोधपुर का तापमान 41 डिग्री पार, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

जोधपुर : राजस्थान में गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं. अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है. तेज गर्मी के चलते कुछ शहरों का पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया. मौसम विभाग ने जोधपुर, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया, जिससे अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई. जोधपुर में दिन का तापमान फिर से 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का 15-16 अप्रैल को हीटवेव की तीव्रता व क्षेत्र में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. 16 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की संभावना है. इस दौरान सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में हीटवेव और कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है. सप्ताह के आखिरी में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में कुछ गिरावट आएगी.

44.7 तक पहुंचा तापमानजोधपुर में अप्रैल, मई व जून में सर्वाधिक गर्मी रहती है. अप्रैल माह में शहर का औसत अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री है, लेकिन ये तापमान 29 अप्रैल 2019 को 44.7 तक पहुंच चुका है. पिछले 10 वर्ष में 2 बार अधिकतम तापमान 44 के बाहर व 4 बार 43 डिग्री के पार जा चुका है. विगत दो वर्षों व वर्ष 2017 को छोड़कर अधिकतम तापमान दूसरे पखवाड़े में ही रिकॉर्ड हुए.

बाड़मेर सबसे गर्म अगले 48 घंटे तक राहत नहींराजस्थान में  बारिश के चलते 2 दिन गर्मी से राहत के बाद एक बार फिर प्रदेशभर में लू ने दस्तक दी. बाड़मेर में सोमवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. जैसलमेर और फलोदी में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. सीमावर्ती जिले लू की चपेट में रहे. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में 17-18 अप्रैल तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.

लू से प्रभावित व्यक्ति की प्राथमिक चिकित्सा के लिए सुझावपीड़ित को ठंडी व छायादार जगह पर ले जाएं, सिर पर गीला कपड़ा रखें या पानी डालें. ओआरएस, नींबू पानी, शरबत आदि दें. स्थिति गंभीर होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं.

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

April 15, 2025, 09:30 IST

homerajasthan

राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 2 दिन हीटवेव चलने की चेतावनी, जानें अपडेट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj