Sports

Pahalgam Terror Attack: खुद ही लोगों को मरवाते हैं और फिर… बदजुबान अफरीदी का भारतीय फौज पर संगीन आरोप, VIDEO

Last Updated:April 28, 2025, 09:55 IST

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर शर्मनाक बयान दिया है. उन्होंने भारतीय सेना पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत अपने लोगों को जानबूझकर मरवाता है.खुद ही लोगों को मरवाते हैं और... बदजुबान अफरीदी का भारतीय फौज पर संगीन आरोप

शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर उकसाने वाला बयान दिया है.

हाइलाइट्स

पहलगाम आतंकी हमले पर शाहिद अफरीदी का शर्मनाक बयान.भारत पर लगाया अपने ही लोगों को मरवाने का आरोप.पाक क्रिकेटर ने कहा- खुद ही ब्लंडर करता है भारत.

नई दिल्ली. किसी भी देश में आतंकी हमला होने पर अक्सर पूरी दुनिया साथ आती है और उसे रोकने के लिए मिलकर काम करती है. उसकी आलोचना करती है. लेकिन पाकिस्तान हमेशा दूसरे छोर पर खड़ा मिलता है. पाकिस्तान की सरकार ही नहीं, उसके क्रिकेटर भी अक्सर आतंकियों का समर्थन करते दिखते हैं. शाहिद अफरीदी भी इनमें शामिल हैं. अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर बेहद शर्मनाक और उकसाने वाला बयान दिया है. पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा है कि भारत अपने लोगों को जानबूझकर मरवाता है.

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले में 26 भारतीयों की जान गई थी. पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने इस हमले की निंदा करने की बजाय भारत को उकसाने वाला बयान दिया है. उनका एक वीडियो वायरल है. अफरीदी इस वीडियो में कहते हैं, ‘एक घंटे तक दशहतगर्द वहां दहशतगर्दी करते रहे और 8 लाख फौज में से कोई नहीं आया. और जब आए तो 10 मिनट के भीतर पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया. मेरा कहना ये है कि खुद ही ब्लंडर करते हैं. खुद ही लोगों को मरवा देते हैं और फिर उनके वीडियो दिखाते हैं कि वो तो जिंदा है. इस तरह से न करें.’

Shahid Afridi said “India made blunders in #Pahalgam and then swiftly blamed Pakistan for it. Islam teaches us peace only and Pakistan never supports such kinds of acts. Indians should blame themselves for this” 🇵🇰🇮🇳🤯

pic.twitter.com/NZZ1uRlslF

— Farid Khan (@_FaridKhan) April 28, 2025

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj