National

व्लादिमीर पुतिन के दौरे से दिल्ली हाईअलर्ट, इन सड़कों पर संभलकर निकलें, मेट्रो स्टेशन का भी जान लें अपडेट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी यह अहम द्विपक्षीय मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब दुनियाभर के हालात तेजी से बदल रहे हैं. पुतिन की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे. दिल्ली पुलिस से लेकर केंद्रीय एजेंसियों तक सभी अलर्ट मोड पर हैं. वहीं दिल्ली मेट्रो की आवाजाही पर भी इसका असर पड़ सकता है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुतिन का प्लेन आज शाम करीब 6 बजे पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. इसके बाद वह सीधे चाणक्यपुरी स्थित सरदार पटेल मार्ग पर बने आईटीसी मौर्य होटल जाएंगे. फिर आज शाम ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में निजी डिनर की मेजबानी करेंगे.

पुतिन का क्या है प्लान?

एयरपोर्ट से होटल और होटल से पीएम आवास तक की मूवमेंट के बीच एनएच-8, धौला कुआं, दिल्ली कैंट, सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग, शांति पथ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर अस्थायी प्रभाव पड़ सकता है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से विस्तृत रूट प्लान सार्वजनिक नहीं किया जा रहा, लेकिन ट्रैफिक को अधिक देर तक नहीं रोका जाएगा.

इस दौरे का सबसे अहम और व्यस्त दिन शुक्रवार रहेगा, जब पुतिन कई जगहों पर आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसके बाद संयुक्त बयान जारी किया जाएगा.

दोपहर में वह दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. फिर शाम को राष्ट्रपति भवन में भारत सरकार उनके सम्मान में डिनर का आयोजन करेगी.

किन रास्तों से आज बचकर रहें?

इन कार्यक्रमों के चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. सुबह के समय राजघाट, शांति वन, राजाराम कोहली मार्ग, रिंग रोड, दिल्ली गेट, आईटीओ, तिलक मार्ग और इंडिया गेट के आसपास थोड़े समय के लिए ट्रैफिक डायवर्जन रह सकता है. वहीं दोपहर में मथुरा रोड, भैरो रोड, इंडिया गेट, मंडी हाउस, आईटीओ के पास डायवर्जन रहेगा.

इसके अलावा कुछ मेट्रो स्टेशनों पर भी थोड़े समय के लिए एंट्री-एग्ज़िट रोकने की स्थिति बन सकती है. सुरक्षा कारणों से पुलिस ने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर रही हैं. पुलिस ने कहा है कि जहां आवश्यक होगा, वहां पर सलाह जारी कर लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा जाएगा.

पुतिन की यात्रा को लेकर कैसी सुरक्षा व्यवस्था?
पुतिन की यात्रा को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के विशेष प्रोटोकॉल लागू किए हैं. अधिकारी हर पल उनके मूवमेंट को रियल टाइम में मॉनिटर करेंगे.

यहां पुतिन की पूरी यात्रा रूट पर SWAT, एंटी-टेरर स्क्वॉड और क्यूआरटी टीमें तैनात रहेंगी. इसके अलावा महत्वपूर्ण जगहों पर ड्रोन से भी निगरानी करेंगे. पुतिन की हिफाजत के लिए रूस की एडवांस सिक्योरिटी टीम के 50 से अधिक अधिकारी भी दिल्ली में मौजूद हैं.

कितना अहम पुतिन का यह दौरा?

भले ही पुतिन की यात्रा छोटी है, लेकिन यह सामरिक, आर्थिक और ऊर्जा सहयोग के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दोनों देश रक्षा, परमाणु ऊर्जा, व्यापार, छात्र आदान-प्रदान और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था जैसे विषयों पर गहन बातचीत कर सकते हैं.

दिल्लीवासियों के लिए क्या सलाह?

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शुक्रवार को खासकर सुबह और दोपहर के समय दिल्ली के कई केंद्रीय इलाकों से बचें और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट चेक कर लें.

पुतिन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान राजधानी दिल्ली पूरी तरह हाई अलर्ट में रहेगी, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj