Rajasthan

शादी के 11 माह बाद ही पत्नी ने दिया पति को तगड़ा झटका, तोड़े सपने तो जोड़ा दोस्त से नाता, निकाल दी ‘हेकड़ी’

Last Updated:May 08, 2025, 14:35 IST

Churu News: शादी के महज 11 महीने के भीतर एक पत्नी अपने पति से तंग आ गई. उसका आरोप है कि पति ने उस पर खूब अत्याचार किए. उसके बाद उसने पति से रिश्ता तोड़कर अपने दोस्त से नाता जोड़ लिया. वह उसके साथ लिव इन रिलेशन …और पढ़ेंशादी के 11 माह बाद ही पत्नी ने दिया पति को तगड़ा झटका, निकाल दी 'हेकड़ी'

टीनू नए नवेले पति को छोड़कर अपने दोस्त के साथ लिव इन रिलेशन में आ गई.

हाइलाइट्स

शादी के 11 महीने बाद पत्नी ने पति से रिश्ता तोड़ा.पत्नी ने दोस्त के साथ लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला किया.पति पर गाली गलौच और मारपीट के आरोप लगाए.

चूरू. चूरू जिले की एक महिला ने अपने नए नवेले पति को ऐसा तगड़ा झटका दिया कि वह सन्न रह गया. इस महिला ने पति की हरकतों से तंग आकर शादी के महज 11 महीने के बाद ही उसका साथ छोड़ दिया. अब वह अपने दोस्त के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है. उसने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह शादी के बाद से ही उसके साथ गाली गलौच करके मारपीट करता था. अब जबकि वह अपने दोस्त के साथ लिव इन रिलेशल रह रही है तो उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रहा है.

चूरू के सरदारशहर तहसील के जीवणदेसर गांव टीनू नायक (21) ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं. वह 5 भाई बहन हैं. उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. 20 जून 2024 को उसकी शादी सुजानगढ़ तहसील के गुलेरिया गांव में की गई थी. उसका पति मजदूरी करता है. वह आए दिन उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करता था. वह रोजाना होने वाली चिकचिक और मारपीट से तंग आ गई थी.

पांच साल से है सुरेन्द्र से दोस्तीबकौल टीनू उसकी अपनी ताई के भाई के लड़के सुरेंद्र नायक से दोस्ती है. सुरेंद्र पिछले 5 साल से उनके गांव जीवनदेसर में ही रहता है. सुरेंद्र सेंटरिंग का काम करता है. उसकी सुरेंद्र से मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी. शादी के बाद भी उसने सुरेंद्र से संपर्क रखा हुआ था. उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे परेशान करता रहता था. इस कारण से 29 अप्रैल 2025 की दोपहर को वह अपने ससुराल गुलरिया से घर पर बिना बताए निकल गई. इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी.

दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला कर लियाससुराल से आकर वह सुरेंद्र से मिली और दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला कर लिया. दोनों कोर्ट गए और वहां उन्होंने लिव इन रिलेशन के कागजात तैयार करवा लिए. टीनू ने बताया कि उसने अपना भला बुरा सोचकर ही सुरेंद्र के साथ लाइव इन रिलेशन में रहने का निर्णय लिया है. वह ना तो अपने माता-पिता और ना ही ससुराल पक्ष के लोगों के साथ जाना चाहती है. उसने बताया कि जब वह घर से निकली थी तो कोई रुपये या सोने चांदी की जूलरी लेकर नहीं आई थी.

टीनू ने परिजनों से बात करने तक से इनकार कर दियाहालांकि टीनू को समझाने के लिए उसके परिजन भी चूरू पहुंचे थे. लेकिन उसने अपने परिवार के लोगों से ही बात तक करने से इनकार कर दिया. परिवार के लोग उसे हाथ जोड़कर समझाते रहे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. उससे पति को यह बात नागवार गुजरी है. टीनू का कहना है कि उन्हें पति और परिवार से लगातार धमकियां मिल रही है. उसके बाद दोनों चूरू एसपी दफ्तर पहुंचे. वहां से उन्हें सदर थाना भेजा गया. सदर थाने में महिला के बयान दर्ज किए गए हैं.

authorimgSandeep Rathore

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.

Location :

Churu,Churu,Rajasthan

homerajasthan

शादी के 11 माह बाद ही पत्नी ने दिया पति को तगड़ा झटका, निकाल दी ‘हेकड़ी’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj