rishabh pant out test team bharat I विदेश में विकेटकीपर का जलवा, देश में ऋषभ पंत परेशान

Last Updated:May 15, 2025, 13:49 IST
रतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, पिछले 1 साल से उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी कोई मैच नहीं खेला है. ऐसे में उन्होंने अपने करियर की नई दिशा देने का फैसला लेते हुए इंग्लैंड…और पढ़ें
केएस भरत ने दिया टेस्ट टीम के लिए ऋषभ पंत को चुनौती
हाइलाइट्स
केएस भरत ने इंग्लैंड में शतक जड़ा.भरत ने दुलविच क्रिकेट क्लब के लिए डेब्यू मैच में 134 रन बनाए.सेलेक्टर्स का ध्यान खींचने की कोशिश में केएस भरत.
नई दिल्ली. एक साल जिस खिलाड़ी को टीम से निकाल दिया गया हो, जिस खिलाड़ी को कोई भी फ्रेंचाइजी आइपीएल खेलने के लायक ना समझे, वो खिलाड़ी बिना हिम्मत हारे, अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ रोज मैदान पर पसीना बहाता है और अंत में उसको इनाम मिलता है वो भी सात समंदर पार. मजे की बात देखिए जिस खिलाड़ी के लिए इस विकेटकीपर बल्लेबाज को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है वहीं सात समंदर पार कमाल कर देता है.
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, पिछले 1 साल से उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी कोई मैच नहीं खेला है. ऐसे में उन्होंने अपने करियर की नई दिशा देने का फैसला लेते हुए इंग्लैंड के प्रतिष्ठित सरे चैंपियनशिप में दुलविच क्रिकेट क्लब के लिए खेलने का फैसला लिया था. अब उन्होंने दुलविच क्रिकेट क्लब के लिए डेब्यू भी कर लिया है. केएस भरत का डेब्यू मैच काफी यादगार रहा, उन्होंने अपने पहले ही मैच में शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई.
केएस भरत ने ऋषभ पंत को लगाया करेंट !
लगभग एक साल पहले ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद केएस भारत को उनकी शानदार विकेट कीपिंग के लिए टीम में जगह दी जाती है और दुनिया भर के क्रिकेट पंडित उनके शानदार ग्लब्स वर्क के मुराद हो जाते है पर बल्लेबाजी में वो कुछ खैास कर नहीं पाते. इसी वजह से उनके बैकअप के तौर पर ध्रव जुरैल को टीम में लाया गया और फिर जब पंत फिट हो गए तो वो सब पर भारी पड़ गए. अब इन एक सालों में केस भरत अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत करते है और फिर सात समंदर पार इंग्लैंड के प्रतिष्ठित सरे चैंपियनशिप में दुलविच क्रिकेट क्लब के साथ करार करते है और पहले ही मैच में वो ठोंक देते है शतक. केएस भरत ने 108 गेंदों पर 124.07 की स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए. उनकी इस पारी में 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इंग्लिश कंडीशन में के एस भरत के इस शतक की धमक सेलेक्टर्स के कानों तक पहुंची. अब जिस तरह से ऋषभ पंत पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर आईपीएल के मैचों में जूझे उससे एक बात तो साफ हो गई है कि सेलेक्टर्स का उनपर से भरोसा थोड़ा डगमगाया है.सूत्रों की माने को कीपर्स के विकल्प पर विचार भी हो रहा है और केएस भरत का नाम सबको चौंका भी सकता है.
—- Polls module would be displayed here —-
भरत पर क्यों किया जा सकता है भरोसा ?
केएस भरत के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2023 में हुई थी. वहीं, इसके बाद उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2024 में टेस्ट सीरीज के दौरान खेला था. इस दौरान ऋषभ पंत चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. लेकिन ऋषभ पंत की वापसी के बाद केएस भरत ने अपनी जगह गंवा दी. ऐसे में उनकी नजर इस टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने पर रहेगी. अहम बात ये भी है कि टीम इंडिया अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर ही जा रही है. अगर, टीम को बीच टूर्नामेंट उनकी जरूरत पड़ती है तो उनके मौका भी मिल सकता है. भरत इस वक्त भारत के नंबर वन विकेटकीपर है पर बल्लेबाजी में वो पीछे रह जाते थे पर इस बार वो अपने इस पक्ष को मजबूत करके अपना दावा पेश करने की तैयारी में दिखाई दे रहे है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :
New Delhi,Delhi
homecricket
विदेश में विकेटकीपर का जलवा, देश में ऋषभ पंत परेशान



