पुलिस के नाम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

Last Updated:October 26, 2025, 15:10 IST
एक शाम पुलिस के नाम” सांस्कृतिक संध्या में जोधपुरवासियों ने पुलिस को सम्मानित किया. बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आयोजित इस शाम में स्वरूप खान, गुलज़ार छनियावाला और विक्रम सरकार ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी. कार्यक्रम के दौरान 20 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र और सफा पहनाकर सम्मानित किया गया. जोधपुर की स्केच आर्टिस्टों ने कलाकारों को यादगार चित्र भेंट किए, जिसे पाकर कलाकारों ने खुशी जताई.
जोधपुर. त्योहारों के दिनों में भी शहरवासियों की सुरक्षा के लिए दिन-रात मुस्तैद रहने वाली पुलिस को धन्यवाद देने के उद्देश्य से शनिवार शाम जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में “एक शाम पुलिस के नाम” सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया. राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता और स्वरूप फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस संध्या की शुरुआत देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों के साथ हुई.
रंगीन रोशनी और देशभ्रम के माहौल में सजे स्टेडियम में कलाकार स्वरूप खान, गुलज़ार छनियावाला और विक्रम सरकार ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी. “मेरा नाम चलता है…” जैसे ऊर्जावान गीतों पर दर्शक झूम उठे और पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान का भाव पूरे कार्यक्रम में झलकता रहा.
पुलिस सम्मान में गूंजा तालियों का शोर
यहां 20 जवानों को प्रशंसा पत्र भी दिया गया, गाना गाते हुए जब स्वरूप खान ने मंच से जोधपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया, तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका साथ दिया. इस दौरान डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल, ग्रामीण आईजी राजेश मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 20 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र और साफा पहनाकर सम्मानित किया.
जोधपुर की स्केच आर्टिस्टों ने कलाकारों को भेंट किए यादगार चित्रकार्यक्रम की एक खास झलक जोधपुर की जानी-मानी स्केच आर्टिस्ट भगवती भाटी और नीतू ने कलाकार विक्रम सरकार और स्वरूप खान को दो दिन की मेहनत से बनाए गए शानदार स्केच भेंट किए. दोनों कलाकारों ने यह उपहार पाकर खुशी जताई और स्केच देखकर मुस्कुराते हुए अपने फोन में तस्वीरें खींची. उपस्थित दर्शकों ने भी इस भावपूर्ण पल पर तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों आर्टिस्टों का हौसला बढ़ाया.
देशभक्ति और सम्मान से सजी शाम ने जोधपुरवासियों के दिलों में छोड़ी अमिट छापदेशभक्ति, संगीत और सम्मान से सजी यह शाम पुलिस और समाज के बीच विश्वास, सहयोग और कृतज्ञता का सुंदर संदेश देकर जोधपुरवासियों के दिलों में एक खास जगह बना गई.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
October 26, 2025, 15:10 IST
homerajasthan
जोधपुर में पुलिस के नाम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की ने दी प्रस्तुति



