Rajasthan

Tips and Tricks: स्वाद ऐसा कि प्लेट साफ हो जाए….घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसी आलू-गोभी की परफेक्ट सब्ज़ी!

Last Updated:October 26, 2025, 20:57 IST

आलू-गोभी की सब्ज़ी को परफेक्ट बनाने के लिए सामग्री डालने का सही क्रम, नमक डालने का समय और आंच का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सबसे पहले तेल गर्म करके जीरा, प्याज और टमाटर भूनें, फिर आलू डालें और आलू के आधा पकने पर गोभी मिलाएं. गोभी को अंत में डालने और नमक तब डालने से कि वह लगभग पक चुकी हो, उसकी बनावट और स्वाद बनाए रहते हैं. हल्के तेल में गोभी को गुलाबी होने तक भूनना और धीमी, नियंत्रित आंच पर पकाना सब्ज़ी को रेस्टोरेंट जैसी बनावट और स्वाद देता है.टिप्स एंड ट्रिक्स

अक्सर घरों में लोग शिकायत करते हैं कि जब वे आलू-गोभी की सब्ज़ी बनाते हैं तो गोभी या तो बहुत ज्यादा गल जाती है या फिर कच्ची रह जाती है. दरअसल, इसका कारण सब्ज़ी बनाने की विधि या मसालों की मात्रा नहीं, बल्कि सामग्री डालने के सही क्रम में गलती होती है. अगर यह क्रम सही रखा जाए, तो सब्ज़ी का स्वाद और बनावट दोनों ही बेहतरीन बनते हैं, सब्ज़ी बनाते समय सबसे जरूरी बात यह है कि गोभी को अंत में डालें.

टिप्स एंड ट्रिक्स

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि ज्यादातर लोग गोभी को पहले गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए भिगो देते हैं, जिससे वह पहले से ही मुलायम हो जाती है. अगर उसे शुरू में डाल दिया जाए तो वह जल्दी गल जाती है और स्वाद खो देती है, इसलिए हमेशा आलू के आधा पकने के बाद ही गोभी डालें. गोभी की सब्ज़ी बनाते समय इसका विशेष ध्यान रखने की बहुत आवश्यकता है. अगर सही से ध्यान नहीं दिया गया, तो वह भी अधिक गल जाती है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

सब्ज़ी बनाने का सही क्रम: गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि सबसे पहले तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें, फिर प्याज और टमाटर डालकर मसाले भूनें. इसके बाद आलू डालें क्योंकि उन्हें पकने में ज्यादा समय लगता है. जब आलू लगभग 50 प्रतिशत तक पक जाएं, तभी गोभी मिलाएं. ऐसा करने से दोनों सब्ज़ियां एक साथ ठीक तरह से पकती हैं और कोई भी सब्ज़ी ज्यादा नहीं गलती है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

नमक डालने का समय भी बहुत मायने रखता है, अगर आप शुरुआत में ही नमक डाल देंगे तो गोभी पानी छोड़ देगी और जल्दी गल जाएगी. इसलिए नमक हमेशा तब डालें जब गोभी लगभग पक चुकी हो। ऐसा करने से गोभी की बनावट बनी रहती है और सब्ज़ी में स्वाद भी संतुलित रहता है, यह छोटा-सा कदम बड़ा फर्क ला सकता है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि एक और बढ़िया तरीका यह है कि सब्ज़ी बनाने से पहले गोभी को हल्के तेल में गुलाबी होने तक भून लें. इससे गोभी आधी पक जाती है और बाद में सब्ज़ी में जल्दी गलने की संभावना नहीं रहती. भूनने से गोभी का स्वाद और रंग दोनों निखर जाते हैं और सब्ज़ी रेस्टोरेंट जैसी बनती है। यह घरेलू कुकिंग में बेहद असरदार ट्रिक है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

इसके अलावा, पकाने के तापमान का भी ध्यान रखें। अगर सब्ज़ी तेज आंच पर पकाई जाएगी तो आलू जल सकते हैं और गोभी जल्दी गल सकती है, इसलिए हमेशा मध्यम आंच पर ही सब्ज़ी पकाएं। धीमी और नियंत्रित आंच पर पकाने से मसाले अच्छे से घुल जाते हैं और सब्ज़ी का स्वाद गहरा होता है. यह तरीका हर बार परफेक्ट रिज़ल्ट देता है. इन छोटे लेकिन असरदार किचन टिप्स को अपनाकर आप आलू-गोभी की सब्ज़ी को बिल्कुल परफेक्ट बना सकते हैं. न तो गोभी ज्यादा गलेगी, न कच्ची रह जाएगी.

First Published :

October 26, 2025, 20:57 IST

homerajasthan

रेस्टोरेंट जैसी आलू-गोभी की सब्ज़ी घर पर बनाने के आसान टिप्स, जरूर करे फॉलो

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj