जर्जर स्कूल में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चे, बारिश में टपकती छत, गिरता प्लास्टर बना बड़ा खतरा

Last Updated:August 19, 2026, 15:14 IST
Kota Ground Report: कोटा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी का भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है. बारिश में छत टपकने, दीवारों में दरारें और प्लास्टर गिरने से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्कूल प्रबंधन बारिश के दौरान विद्यार्थियों को कक्षाओं से बाहर निकालने को मजबूर है.
ख़बरें फटाफट
कोटा के कोटड़ी स्कूल में खतरे के साए में पढ़ रहे बच्चे, प्रशासन से गुहार
यह तस्वीरें किसी दूर-दराज के गांव की नहीं, बल्कि एजुकेशन सिटी कोटा के बीचों-बीच स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी की हैं. यहां स्कूल भवन अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है. बारिश शुरू होते ही छत से पानी टपकने लगता है, दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं और जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा है. हालात इतने खराब हैं कि स्कूल प्रबंधन को हर बारिश के दौरान बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालना पड़ता है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए. जर्जर कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के सिर पर हर पल खतरा मंडरा रहा है.
स्कूल भवन की खराब स्थिति कार्यवाहक प्राचार्य ममता कचोलिया का कहना है कि स्कूल भवन की खराब स्थिति की जानकारी कई बार उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीच स्थित इस सरकारी स्कूल की ऐसी हालत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. बच्चों को मजबूरी में इसी जर्जर भवन में पढ़ना पड़ रहा है और अभिभावक हर दिन किसी अनहोनी की आशंका में रहते हैं.
बदहाल तस्वीरें कई सवाल खड़े करतीशिक्षा के मंदिर की यह बदहाल तस्वीरें कई सवाल खड़े करती हैं. जब शिक्षा मंत्री के गृह जिले में ही सरकारी स्कूलों की यह स्थिति है, तो प्रदेश के दूरदराज इलाकों के स्कूलों का हाल कैसा होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस जर्जर स्कूल की सुध कब लेते हैं, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था जागेगी.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंFirst Published :
August 19, 2026, 15:14 IST



