Entertainment

‘सबको आसान मुझे इतना मुश्किल स्टेप क्यों?’ जब शो में गीता कपूर से हुआ करिश्मा का सामना, सुनाया दिलचस्प किस्सा

Last Updated:August 20, 2026, 00:07 IST

करिश्मा कपूर और कोरियोग्राफर गीता कपूर पहली बार फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के सेट पर मिली थीं. करिश्मा कपूर ने स्टार होने के बावजूद गीता कपूर के साथ प्यार और सम्मान से व्यवहार किया. एक बार गीता ने बाकी कलाकारों को आसान और करिश्मा को काफी मुश्किल डांस स्टेप दिया था. करिश्मा कपूर ने उस स्टेज शो का मजेदार वाकया सुनाया.

ख़बरें फटाफट

जब शो में गीता कपूर से हुआ करिश्मा का सामना, सुनाया दिलचस्प किस्साZoomगीता कपूर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के सेट पर करिश्मा कपूर से मिली थीं.

नई दिल्ली: यश चोपड़ा की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ ने प्यार, दोस्ती और डांस को एक-साथ पर्दे पर बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया था. साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म के कलाकार आज तक इसकी यादें अपने दिल में बसाए हुए हैं. अब एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और कोरियोग्राफर गीता कपूर ने भी फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया. दोनों ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात उस समय हुई थी, जब गीता अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं और करिश्मा पहले से ही एक बड़ी स्टार बन चुकी थीं.

डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के एक एपिसोड में सितारों ने अपनी यादें साझा कीं. शो के इस एपिसोड की थीम ‘इंडिया वाला डांस’ थी. इसी दौरान करिश्मा और गीता ने ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘प्यार कर’ की शूटिंग के दिनों को याद किया और बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी. गीता ने कहा, ‘साल 1996 में जब ‘दिल तो पागल है’ की शूटिंग चल रही थी, तब मैं बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर करियर की शुरुआत कर रही थी. मैं फिल्म के ‘प्यार कर’ गाने के सीक्वेंस पर काम कर रही थी. इसी दौरान, मेरी मुलाकात करिश्मा से हुई. उस समय करिश्मा पहले से ही एक बड़ी और जानी-मानी स्टार थीं. उन्होंने मेरे साथ बहुत प्यार और सम्मान से व्यवहार किया.’

गीता ने पहली मुलाकात को किया यादगीता ने पहली मुलाकात को याद करते हुए आगे बताया, ‘मुझे आज भी करिश्मा की पहली झलक याद है. उन्होंने उस समय हल्के नीले रंग का गाउन पहना हुआ था और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. करिश्मा तब भी बहुत खूबसूरत थीं और आज भी हैं. एक नई असिस्टेंट होने के बावजूद मुझे उनकी तरफ से कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह किसी बड़ी स्टार से बात कर रही हैं.’ करिश्मा कपूर ने भी गीता के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा, ‘भले ही हम दोनों ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया, लेकिन मैंने कई स्टेज शो साथ किए हैं. गीता एक ऐसी कोरियोग्राफर हैं, जो कलाकारों से उनकी पूरी क्षमता के हिसाब से काम करवाती हैं.’

जब गीता ने करिश्मा को दिया मुश्किल डांस स्टेपकरिश्मा ने एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘एक स्टेज शो के दौरान बाकी कलाकारों को आसान डांस स्टेप दिए जा रहे थे, लेकिन गीता ने मुझे काफी मुश्किल स्टेप दिया. मुझे समझ ही नहीं आया कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है. मैंने गीता से शिकायत करते हुए पूछा कि बाकी लोगों को आसान स्टेप दिए गए हैं, तो मुझे इतना मुश्किल स्टेप क्यों दिया गया है?’ करिश्मा ने कहा, ‘इस पर गीता ने मुझे भरोसा दिलाया कि मैं ये मुश्किल स्टेप कर सकती हूं.’

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 20, 2026, 00:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj