पाली में बारिश से मेहंदी की फसल खराब, किसानों को लाखों का नुकसान.

Last Updated:October 29, 2025, 15:41 IST
Agriculture story: पाली जिले में हल्की ठंड से पहले हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. सोजत और आसपास के कई गांवों में कटी हुई मेहंदी बारिश में भीग गई, जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ. हरे पत्तों वाली मेहंदी के अच्छे दाम मिलने के बावजूद अब पत्ते पीले पड़ने का डर है. किसान उम्मीद लगाए हैं कि सरकार और अधिकारी उनके फसल का मुआवजा दिलाएंगे, ताकि वे फिर से मेहंदी की खेती कर सकें.
पाली. राजस्थान में शुरू हुई हल्की ठंड से पहले हुई बारिश ने एक बार फिर किसानों की परेशानी बढ़ाने का काम कर दिया है. पाली जिले में आने वाले सोजत की बात करें तो सोजत के आस-पास कई गांव ऐसे हैं जहां पर एक बार फिर मेहंदी खराब होती नजर आ रही है, बारिश ने एक बार फिर किसानों के हाथों से उनकी मेहंदी की फसल को छीनने का काम किया है.
बारिश की वजह से खेतों में कटी पड़ी मेहंदी बारिश में भीग गई, जिसके चलते किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. किसान मेहंदी को बेचने की तैयारी में ही थे कि बारिश ने उनके सपनों को तोड़ने का काम किया है. 1200 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी पर मेहंदी कटवाने का काम किया गया, वह पैसा भी किसानों के जेब से गया.
बारिश ने छीन ली किसानों की खुशीपाली जिले में मेहंदी कटाई का काम जोरों पर था, लेकिन सोमवार सुबह अचानक हुई बारिश ने किसानों के हाथों से उनकी मेहंदी की फसल छीन ली. सेखावास, हमीरवास, राजोला खुर्द, मुसालिया, हरियामाली और कंटालिया सहित कई गांवों में खेतों में कटी पड़ी मेहंदी बारिश में भीग गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, ऐसे में किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं कि आखिर वह अब करें तो करें क्या.
पीली पड़ गई किसानों की मेहंदीकिसान 1200 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी देकर मेहंदी कटवा रहे थे, कुछ किसान तो अपनी कटी हुई मेहंदी बेचने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन बारिश के बाद अब उनकी मेहंदी के पीले पड़ने का डर है. किसानों का कहना है कि हरे पत्तों वाली मेहंदी के अच्छे दाम मिलते हैं, लेकिन भीगने के बाद पत्ते पीले हो जाते हैं और उनकी कीमत घट जाती है. अब किसानों को उम्मीद है तो केवल सरकार से कि सरकार और उनके अधिकारी किसानों की फसलों का मुआवजा दिलाएंगे, जिससे वह फिर से मेहंदी की फसल बो सकेंगे.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
First Published :
October 29, 2025, 15:41 IST
homeagriculture
पाली में बारिश से मेहंदी की फसल खराब, किसानों को लाखों का नुकसान



