Sports

Mohammad Azharuddin Telangana: मोहम्मद अजहरुद्दीन बनेंगे तेलंगाना में रेवंत सरकार के पहले मुस्लिम मंत्री, मैच फिक्सिंग कांड से बर्बाद हुआ था क्रिकेट करियर

Last Updated:October 30, 2025, 06:10 IST

Mohammad Azharuddin Latest News: तेलंगाना की कांग्रेस सरकार में अभी एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है, यही वजह है कि जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव से पहले मुस्लिम वोटबैंक को साधने के लिए अजहरुद्दीन के मंत्री बनाया जाएगा.अजहर बनेंगे रेवंत सरकार के पहले मुस्लिम मंत्री, मैच फिक्सिंग कांड में फंस चुकेमोहम्मद अजहरुद्दीन

हैदराबाद: क्रिकेटर से राजनेता बने मोहम्मद अजहरुद्दीन को इस हफ्ते तेलंगाना सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह फैसला जुबली हिल्स उपचुनाव से पहले आया है. चार लाख मतदाताओं वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं.

पार्टी के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को गुरुवार को तेलंगाना कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है.’

इस साल अगस्त में, अजहरुद्दीन को विधान परिषद के लिए नामित किया गया था. राज्य विधानमंडल के उच्च सदन विधान परिषद में उनका प्रवेश राज्यपाल के कोटे के तहत हुआ था. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अगस्त में तेलंगाना के वरिष्ठ नेता एम कोडंडारम और अजहरुद्दीन को नामित किया था.

एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘गांधी परिवार इस बात पर जोर दे रहा है कि अजहरुद्दीन को कैबिनेट में जगह दी जाए. कई बैठकें हुईं और उन्हें मंत्री पद देने का फैसला लिया गया.’ उनके शामिल होने के साथ, रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी. तेलंगाना में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 18 है. अजहर रेवंत सरकार के पहले मुस्लिम मंत्री हो सकते हैं.

मोहम्मद अजहरुद्दीन के सियासी सफर की बात की जाए तो ये उनके क्रिकेटिंग करियर जितना ही मजेदार रहा. ‘कलाई’ के जादूगर के नाम से विख्यात अजहर ने 2009 में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की. मगर 2014 में हुए अगले आमचुनाव में उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी.

इस हार के बाद वह वह धीरे-धीरे पॉलिटिक्स से दूर होते गए, लेकिन कांग्रेस पार्टी से उनका रिश्ता बरकरार रहा. बीच-बीच में वह हैदराबाद और तेलंगाना की राजनीति में अचानक एक्टिव हो जाते. 2023 के विधानसभा चुनाव में अजहरुद्दीन जुबली हिल्स सीट से चुनाव हार चुके हैं.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 30, 2025, 06:10 IST

homecricket

अजहर बनेंगे रेवंत सरकार के पहले मुस्लिम मंत्री, मैच फिक्सिंग कांड में फंस चुके

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj