Rajasthan

जयपुर हादसे ने हिलाया सिस्टम, मुख्यमंत्री भजनलाल ने बुलायी आपात बैठक, महकमे में मची हलचल!

Last Updated:November 03, 2025, 23:21 IST

CM Meeting After Jaipur Accident: जयपुर के हरमाड़ा हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपात बैठक बुलाकर सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश दिए, ट्रैफिक पुलिस पर कार्रवाई और जांच कमेटी का गठन किया गया.हादसे ने हिलाया सिस्टम, मुख्यमंत्री भजनलाल ने बुलायी आपात बैठक, महकमे में हलचलसीएम भजनलाल (फाइल फोटो)

जयपुर. प्रदेश में लगातार हो रही सड़क और स्कूल दुर्घटनाओं ने राज्य सरकार को झकझोर दिया है. जयपुर के हरमाड़ा हादसे और अन्य दर्दनाक घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्चस्तरीय आपात बैठक बुलाई. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेताया कि “अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें- आप भी तो देश और प्रदेश के नागरिक हैं, किसी भी सूरत में आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए. लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं.”

बैठक में मुख्य सचिव, DGP, एसीएस होम, जयपुर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, ADG ट्रैफिक, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा, DGP लॉ एंड ऑर्डर, शासन सचिव परिवहन और नेशनल हाईवे अधिकारियों सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अब सख्त और ठोस कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हाई स्पीड और ड्रंक एंड ड्राइविंग के मामलों पर तुरंत कार्रवाई हो, बार-बार ट्रैफिक वायलेशन करने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस सस्पेंड किए जाएं और हाईवे के आस-पास के अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए. मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि बचे हुए अवैध कट बंद किए जाएं, ड्राइवरों की आंखों की जांच करवाई जाए और ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो.

हरमाड़ा हादसे के बाद एक्शन मोड में पुलिसमुख्यमंत्री ने सर्दी के मौसम को देखते हुए कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, सड़क किनारे रिफ्लेक्टर लगाने और सड़क सुधार कार्यों की तुरंत व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने राज्यभर में बचे हुए ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर जल्द बंद करने के आदेश दिए ताकि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके. मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है.

किसी भी वक्त गिर सकती है गाजसूत्रों के अनुसार, जयपुर के हरमाड़ा हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस पर गाज गिर सकती है. लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निलंबन की जद में आ सकते हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसी बीच, जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने हरमाड़ा सड़क दुर्घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है, जो पूरे मामले की रिपोर्ट जल्द मुख्यमंत्री को सौंपेगी.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 03, 2025, 23:21 IST

homerajasthan

हादसे ने हिलाया सिस्टम, मुख्यमंत्री भजनलाल ने बुलायी आपात बैठक, महकमे में हलचल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj