Sports

Jonty Rhodes Delhi AQI: मैं गोवा के गांव में रहकर खुश हूं… दिल्ली के घटिया AQI से भड़के जोंटी रोड्स

Last Updated:November 10, 2025, 11:58 IST

Delhi AQI Jonty Rhodes: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने दिल्ली के घटिया AQI पर चिंता जाहिर की तो सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट पर लोगों ने अपनी राय देनी शुरू कर दी. 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.मैं गोवा के गांव में रहकर खुश हूं... दिल्ली के घटिया AQI से भड़के जोंटी रोड्सदिल्ली के खराब AQI पर क्या बोले जोंटी रोड्स

नई दिल्ली: हर साल ठंड की आमद के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली की हवा में जहर घुलने लगती है. दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी बदतर हो जाती है. ये हिंदुस्तान और हिंदुस्तानियों के लिए एक शर्मनाक और चिंताजनक स्थिति है. रविवार की शाम युवाओं ने इस ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को लेकर इंडिया गेट में आवाज उठाई.

अब दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज जोंटी रोड्स ने भी इस वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है और शहर की ‘निम्न वायु गुणवत्ता’ को पचा पाना मुश्किल बताया है. एक्स पर एक पोस्ट में रोड्स ने लिखा:

आज शाम रांची जाते समय दिल्ली से गुजर रहा हूं और हमेशा की तरह यहां की निम्न वायु गुणवत्ता को पचा पाना मुश्किल है. साउथ गोवा के एक छोटे से मछली पकड़ने वाले गांव में रहने के लिए आभारी हूं.

जोंटी रोड्स का सोशल मीडिया पोस्ट

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान फील्डर्स में से एक माने जाने वाले रोड्स का भारत के साथ एक गहरा नाता रहा है, जहां अब वह अपने परिवार के साथ गोवा में रहते हैं. उनकी पोस्ट में न केवल उनकी व्यक्तिगत बेचैनी बल्कि राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ते पर्यावरणीय हालात को लेकर उनकी व्यापक चिंता भी झलकती है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के घने धुएं की तुलना तटीय गोवा के स्वच्छ और शांत वातावरण से की है.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता इस मौसम के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है, शहर पर धुंध की एक मोटी चादर छाई हुई है और तापमान सामान्य से तेजी से नीचे गिर रहा है. प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट के बीच रविवाार को माता-पिता और बच्चे इंडिया गेट पर इकट्ठा हुए और सरकार से राजधानी के जहरीले वायु संकट से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया.

सीपीसीबी के आकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 345 दर्ज किया गया. ‘समीर’ एप के मुताबिक बवाना में एक्यूआई 411 दर्ज किया गया जोकि बहुत ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. वहीं वजीरपुर में एक्यूआई 397 दर्ज किया गया. दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से बवाना स्थित एक केंद्र ने वायु गुणवत्ता के ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के साथ अन्य केंद्रों ने इसके ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की सूचना दी.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 10, 2025, 11:58 IST

homecricket

मैं गोवा के गांव में रहकर खुश हूं… दिल्ली के घटिया AQI से भड़के जोंटी रोड्स

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj