Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या मित्तल की खींची टांग, फरहाना भट्ट को किया आगाह

Last Updated:November 10, 2025, 22:09 IST
Bigg Boss 19 Episode 79 Written Update: बिग बॉस 19 के नए कैप्टन बने अमाल मलिक ने घरवालों से घर के काम को लेकर चर्चा की. क्या फरहाना भट्ट के साथ अमाल की दोस्ती पनप रही है या फिर तान्या मित्तल के खिलाफ उनकी कोई नई साजिश है? उन्होंने कई मौकों पर तान्या की टांग खींची.
ख़बरें फटाफट
बिग बॉस का खेल हुआ दिलचस्प.
नई दिल्ली: बिग बॉस 19 के कुछ कंटेस्टेंट घर में फरहाना भट्ट के होने से नाराज हैं. गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद पब्लिक के निर्णय पर सवाल करने लगे. अमाल मलिक बोले, ‘पब्लिक की वजह से हम इसे नहीं सहेंगे.’ दूसरी ओर, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट आपस में बात करते हुए कहते हैं, ‘प्रणित ने अपने खतरे को बड़ी होशियारी से निकाल दिया.’ अशनूर कौर, अभिषेक के एविक्शन से दुखी नजर आईं. गौरव खन्ना ने पूछा, ‘क्या तुम उसको मिस कर रहे हो?’ अशनूर ने अपनी हामी भर दी.
शहबाज बदेशा कहते हैं, ‘अभिषेक बजाज का घमंड टूटा.’ कुनिका कहती हैं, ‘वह बहुत मतलबी और स्वार्थी इंसान था.’ रात को बिस्तर पर लेटे हुए फरहाना कैमरे से बात करती दिखीं और मृदुल के बर्ताव पर ध्यान दिलाने की कोशिश, जिसे बिग बॉस कैमरे में नहीं दिखा पाया. दूसरी ओर, मृदुल और शहबाज, फरहाना का मजाक उड़ाते दिखे. फरहाना फिर गौरव खन्ना पर अटैक करती हैं जो बहुत सैलेक्टिव होकर अपना निर्णय लेते हैं. फरहाना कहती हैं, ‘होगा सुपरस्टार, लेकिन मुझे वह पसंद नहीं है.’
तान्या मित्तल को उकसायाफरहाना भट्ट ने ‘बिग बॉस’ से मेडिकल रूम में बुलाने की गुजारिश की. फरहाना अपनी जगह से हटीं, तो अमाल मलिक ने तान्या मलिक पर तंज कसते हुए कहा, ‘जा ना फरहाना के पीछे.’ अमाल फिर कहते हैं कि कल से सब अपना ब्रेकफास्ट खुद बनाएंगे, इस पर फरहाना कहती हैं कि उन्हें बनाना नहीं आता, तो वे कहते हैं, ‘तान्या बना देगी न.’ इस पर फरहाना कहती हैं, ‘वह मेरी नौकर है क्या?’ अमाल कहते हैं, ‘लग तो वैसी ही लग रही है.’
अमाल ने की फरहाना को भड़काने की कोशिश फरहाना भट्ट की फिर घर के काम को लेकर अमाल-शहबाज से बहस हो गई. वे अपनी ड्यूटी बदलवाना चाहती हैं. फरहाना कहती हैं, ‘बर्तन मांजते-मांजते मजदूरों के हाथ बन गए हैं.’ अमाल फिर मालती से किचन के काम को लेकर चर्चा करते हैं. तान्या फिर फरहाना से कहती हैं, ‘जीके सही है.’ इस पर फरहाना कहती हैं, ‘जीके की तरह दिखो, कम दिखो अच्छा दिखो और अगले हफ्ते निकल जाओ.’ दूसरी ओर, अमाल, फरहाना से कहते हैं कि मालती तुम्हारे मजे लेती है. मैं उसे कंफर्टेबल नहीं होने दूंगा. अमाल फिर फरहाना को तान्या को लेकर चेताते हुए कहते हैं, ‘वह सिर्फ कैमरे के लिए करती हैं. नीलम के साथ बैठकर तुम्हारी चुगली करती थी.’
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
November 10, 2025, 22:09 IST
homeentertainment
Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या मित्तल की खींची टांग, फरहाना को किया आगाह



