cert in alert for android 13 update smartphone vivo oppo xiaomi redmi samsung oneplus-बड़ा खतरा! Android यूज़र्स के लिए जारी हुई हाई रिस्क चेतावनी, तुरंत कर लें ये काम नहीं तो….

Last Updated:November 10, 2025, 14:21 IST
CERT-In ने Android 13 और उससे ऊपर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी की. जानें कौन से डिवाइस प्रभावित हैं और कैसे करें अपने फोन को सुरक्षित किया जा सकता है.
एंड्रॉयड फोन पर खतरा.
भारतीय सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी, CERT-In, ने हाल ही में देश के लाखों Android यूज़र्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने बताया कि Android ऑपरेटिंग सिस्टम में कई कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके स्मार्टफोन या टैबलेट को निशाना बना सकते हैं. CERT-In की नई एडवाइजरी (CVIN-2025-0293) में कहा गया है कि Android 13 और उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन और टैबलेट प्रभावित हो सकते हैं.
इसका मतलब यह है कि आज के ज्यादातर डिवाइस इन जोखिमों के दायरे में हैं. प्रभावित ब्रांड्स में सैमसंग (Samsung), वनप्लस (OnePlus), रियलमी (Realme), रेडमी (Redmi), शाओमी (Xiaomi), ओप्पो (Oppo), वीवो(Vivo), और मोटोरोला (Motorola) शामिल हैं. इन कमजोरियों का संबंध मुख्य रूप से उन चिपसेट्स से है जो क्वालकॉम, MediaTek, Nvidia, Broadcom और Unisoc जैसी कंपनियों द्वारा बनाए गए हैं.
CERT-In ने बताया कि हैकर्स इन सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर आपके डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं, डेटा चुरा सकते हैं या डिवाइस में बदलाव कर सकते हैं. इन हमलों में दुर्भावनापूर्ण ऐप्स या मैलवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो आपके डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. एजेंसी ने इसे High Risk बताया है और सभी यूज़र्स से आग्रह किया है कि वे अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करें.
कैसे करें अपने Android डिवाइस को सुरक्षित
फोन की Settings> About Phone में जाकर लेटेस्ट Android वर्जन की जांच करें.
या Settings में Software Update खोजकर अपडेट चेक करें.
अगर अपडेट उपलब्ध हो तो उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
इंस्टॉल करने के बाद अपने फोन को रीस्टार्ट करें ताकि सभी बदलाव लागू हो सकें.
नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट करना और संदिग्ध ऐप्स को डाउनलोड न करना Android यूज़र्स की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.
Afreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
November 10, 2025, 14:21 IST
hometech
बड़ा खतरा! Android यूज़र्स के लिए जारी हुई हाई रिस्क चेतावनी, तुरंत कर लें ये



