Entertainment

अनुपम खेर ने शेयर किया जिंदगी का सबक, फैंस को किया मोटिवेट.

Last Updated:November 12, 2025, 10:20 IST

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनुपम खेर सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि अपनी बातों से भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते हैं, जो लोगों को मोटिवेट करती हैं. हाल ही में अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जिंदगी का सबसे जरूरी सबक बताया है .'जैसा सोचोगे, वैसा बन जाओगे', अनुपम खेर ने शेयर किया खास पोस्टवायरल हो रहा पोस्ट

नई दिल्ली, बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनुपम खेर अक्सर अपनी बातों से फैंस को मोटिवेट करते रहते हैं. वह अपनी लाइफ से जुड़े अनुभव और सीखें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं ताकि लोग उनसे कुछ प्रेरणा ले सकें.

हाल ही में अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने जिंदगी को समझने और खुद के अंदर झांकने की बात की है. वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं, ‘जिंदगी रोज कुछ न कुछ सिखाती है, लेकिन इसके सिखाने के तरीके बहुत अलग होते हैं.

शेयर किया जिंदगी का सबक

अपनी वीडियो में वह बता रहे हैं, मैंने जो कुछ अपनी और दूसरों की जिंदगी से और किताबें पढ़कर सीखा है, वो आज आपसे शेयर कर रहा हूं. जैसे जो हम सोचते हैं, हम वैसे ही बन जाते हैं. अगर हम बार-बार निगेटिव बातें सोचते हैं, तो हमें पता भी नहीं चलता कि हमारा दिमाग उसी दिशा में काम करने लगता है.उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी में खुशी और दुख दोनों जरूरी हैं क्योंकि इन्हीं से इंसान मजबूत बनता है. अनुपम ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ बातें मेरी अपनी जिंदगी से हैं, कुछ दूसरों की जिंदगी से और कुछ किताबों से सीखी हैं. असल में हमारी सारी प्रॉब्लम्स का हल हमारे अंदर ही छिपा होता है, बस उसे ढूंढने की जरूरत होती है.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj