Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal 17 October: तुला राशि वालों के लिए आज रहेगा मेहनत का दिन, जानें शनिदेव को प्रसन्न करने का अचूक उपाय

Last Updated:October 16, 2026, 16:02 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 17 October 2026: अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए 17 अक्टूबर का दिन साहस और नए अवसरों से भरा रहेगा. नौकरीपेशा और व्यापारियों को मेहनत से लाभ मिलेगा, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. कुछ उपाय है जिनके द्वारा आपको जीवन में सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी. जानें शनिवार के दिन शनिदेव से संबंधित वे कौन से उपाय हैं जो आपका किस्मत बदल सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 17 अक्टूबर यानी आज का दिन साहस, मेहनत और नए अवसरों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी राशि में तीसरा भाव सक्रिय रहेगा. ज्योतिष में तीसरा भाव साहस, पराक्रम, प्रयास और संचार से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.

अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. आपकी मेहनत और लगन अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती है. आज किसी नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का अवसर मिल सकता है. इसलिए सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें और अपने विचार स्पष्ट तरीके से रखें. लगातार प्रयास करने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेंव्यापार करने वाले लोगों के लिए आज नए संपर्क बनाने का दिन है. कारोबार के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देने से नए ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है. पुराने संपर्कों के माध्यम से भी लाभ के अवसर बन सकते हैं, लेकिन किसी नई योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार करें. अनावश्यक खर्चों से बचें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

छोटी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती हैपारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी में मधुरता रखें. किसी छोटी बात को लेकर बहस करने से बचें. जीवनसाथी और करीबी लोगों के साथ समय बिताने से आपसी संबंध मजबूत हो सकते हैं. आज छोटी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य के मामले में अपनी दिनचर्या संतुलित रखें.

आज का अचूक उपायआज शनिवार का दिन है, इसलिए शनिदेव की कृपा पाने के लिए मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या खाने की वस्तुएं दान करें. मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बाधाएं दूर होती हैं. आज आपका शुभ रंग नीला है और शुभ अंक 8 है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 16, 2026, 16:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj