Rajasthan

सर्दियों में गार्डन के लिए बेहतरीन और आसान देखभाल

Last Updated:November 19, 2025, 16:17 IST

सिनेरिया पौधा सर्दियों में खिलता-खिलखिलाता रहता है और गार्डन, बालकनी या टैरेस को तुरंत आकर्षक बना देता है. इसे सूरज की हल्की रोशनी पसंद है और सुबह की धूप तथा हल्की छांव वाला स्थान इसके लिए आदर्श है. इसकी मिट्टी हल्की नमी वाली होनी चाहिए, और ज्यादा पानी देना पौधे के लिए हानिकारक हो सकता है. नियमित डेड-हेडिंग यानी सूखे फूलों को काटते रहना पौधे को घना और फूलों से भरपूर बनाता है. सामान्य गार्डन मिट्टी में थोड़ी रेत और कंपोस्ट मिलाकर लगाने से इसकी वृद्धि तेज होती है, और महीने में एक बार हल्की खाद देने से यह तंदरुस्त रहता है.गार्डन टिप्स

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपने घर के गार्डन को खिलते-खिलखिलाते फूलों से सजाना चाहते हैं, तो सिनेरिया एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह पौधा अपनी चमकीली पंखुड़ियों और आकर्षक रंगों की वजह से गार्डन की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देता है. खास बात यह है कि इसका रख-रखाव भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. बस कुछ सामान्य देखभाल का ध्यान रखें, और यह पूरी सर्दी आपके घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखेगा.

होम गार्डेनिंग

इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती. अगर आप बार-बार पानी डालते हैं, तो इसकी जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा कमजोर हो सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि मिट्टी हल्की नमी वाली होनी चाहिए, लेकिन पानी ज्यादा नहीं देना चाहिए, इसलिए पानी तभी दें जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी दिखाई दे.

गार्डन टिप्स

सिनेरिया को सूरज की हल्की रोशनी बेहद पसंद होती है, तेज धूप में यह मुरझा सकता है, लेकिन सुबह की धूप और हल्की छांव वाला स्थान इसके लिए आदर्श माना जाता है. अगर इसे घर की बालकनी में रखा जाए, जहां हल्की धूप आती हो, तो इसकी वृद्धि बेहतर होती है और इसके फूल भी बड़े और चमकीले आते हैं.

Add as Preferred Source on Google

गार्डेनिंग टिप्स

सूखे फूलों को समय-समय पर काटते रहना चाहिए, इसे डेड-हेडिंग कहा जाता है, जिससे पौधे में नई शाखाएं आती हैं और फूलों की संख्या बढ़ जाती है. अगर यह प्रक्रिया नियमित रूप से की जाए, तो पूरा पौधा घना और भरपूर फूलों वाला बन जाता है, इससे गार्डन का लुक और भी सुंदर दिखाई देता है.

गार्डेनिंग टिप्स

सिनेरिया की मिट्टी भी इसकी वृद्धि में अहम भूमिका निभाती है, सामान्य गार्डन मिट्टी में थोड़ी रेत और कंपोस्ट मिलाकर इसे लगाने से पौधा जल्दी बढ़ता है. इसके लिए ड्रेनेज अच्छा होना जरूरी है, ताकि पानी जमा न हो और जड़ें सुरक्षित रहें. इसके साथ ही महीने में एक बार हल्की खाद देने से भी पौधा तंदरुस्त रहता है.

गार्डेनिंग टिप्स

सर्दियों में जब बाकी कई पौधे धीमी गति से बढ़ते हैं, वहीं सिनेरिया पूरे सीजन फूल देता रहता है. अगर आप अपने घर, बालकनी या टैरेस को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो यह पौधा एक परफेक्ट विकल्प है. कम देखभाल में अधिक खूबसूरती देने वाला यह पौधा सर्दियों में गार्डन प्रेमियों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

First Published :

November 19, 2025, 16:17 IST

homerajasthan

सर्दियों में गार्डन को सजाएं बेहतरीन और आसान देखभाल वाला सिनेरिया पौधे से

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj