Tech

अमेज़न सेल में बड़ी कटौती पर मिलने लगा Galaxy S26 Ultra, अलग से एक्सचेंज और कैशबैक का भी फायदा

अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra पर अमेज़न की मौजूदा डील काफी दिलचस्प है. फोन की कीमत पर सीधे ₹45,000 की कटौती की गई है. इसके अलावा एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर का फायदा उठाकर इसकी प्रभावी कीमत और कम की जा सकती है.

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला स्काई ब्लू वेरिएंट अमेज़न पर ₹1,24,999 में मिल रहा है. इसका MRP ₹1,69,999 है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹45,000 की छूट, करीब 26 प्रतिशत का फायदा मिल रहा है.

इसके साथ अमेज़न पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. ग्राहक पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके ₹38,050 तक का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल, स्टोरेज और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी.

उदाहरण के लिए, अमेज़न पर iPhone 16 128GB के लिए अधिकतम ₹31,300 तक की एक्सचेंज वैल्यू दिखाई जा रही है. अगर आपको पूरी ₹31,300 की वैल्यू मिलती है, तो Galaxy S26 Ultra की प्रभावी कीमत ₹93,699 रह जाएगी. वहीं ₹38,050 का अधिकतम एक्सचेंज फायदा मिलने पर कीमत ₹86,949 तक आ सकती है.

₹6,249 तक कैशबैक

Amazon प्रोडक्ट पेज पर योग्य पेमेंट के साथ ₹6,249 तक का अमेज़न पे बैलेंस कैशबैक भी दिखाया गया है. अगर ₹31,300 का एक्सचेंज फायदा और पूरा कैशबैक मिलता है, तो प्रभावी खर्च करीब ₹87,450 रह सकता है. ध्यान रखें कि कैशबैक सीधे फोन की कीमत से कम नहीं होता, बल्कि Amazon Pay Balance के रूप में मिलता है.

इसके अलावा एलिजिबल क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर नो-कॉस्ट EMI से ₹15,345.13 तक की बचत भी दिखाई जा रही है. यह एक्सचेंज और कैशबैक से अलग फायदा है, इसलिए इसे सीधे फोन की कीमत से घटाकर नहीं देखना चाहिए.

Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 200MP का कैमरा, 5,000mAh बैटरी और बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा S Pen सपोर्ट, फोटो असिस्ट और क्रिएटिव जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

अगर आपका बजट प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के लिए है और आपके पास एक्सचेंज करने के लिए अच्छा पुराना स्मार्टफोन है, तो मौजूदा अमेज़न ऑफर गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को पहले से काफी आकर्षक कीमत पर खरीदने का मौका देता है. हालांकि, आखिरी कीमत आपके एक्सचेंज फोन और ऑफर पर निर्भर करेगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj