भीलवाड़ा में सर्दी की दस्तक के साथ लड्डू गोपाल के वूलन वस्त्र के सजे बाजार… भगवान के लिए भी वीआईपी वस्त्र उपलब्ध

Last Updated:November 20, 2025, 16:30 IST
भीलवाड़ा में सर्दी की शुरुआत हो गई है और लोग अपने घरों में लड्डू गोपाल के लिए भी गर्म वस्त्र और वूलन पोशाक खरीदने में व्यस्त हैं. भक्त लड्डू गोपाल को परिवार का सदस्य मानते हुए उनकी देखभाल कर रहे हैं और सर्दी से बचाने के लिए झूला, ब्लैंकेट और वूलन की एसेसरीज भी खरीद रहे हैं. बाजार में लड्डू गोपाल के लिए 20 रुपये से लेकर हजारों रुपए तक के वस्त्र उपलब्ध हैं, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा. सर्दी की शुरुआत हो गई है और जहां एक तरफ सर्दी के कारण आम जनजीवन अपने आप को ठंड से बचाते हुए दिखाई दे रहा है, वहीं सर्दी का असर भगवान पर भी कहीं न कहीं दिखाई दे रहा है. अगर बात की जाए लड्डू गोपाल की, तो आजकल हर घर में और मंदिर में छोटे से प्यार से लड्डू गोपाल जरूर दिखाई देते हैं. लड्डू गोपाल को एक नन्हे बालक की तरह परिवार का सदस्य माना जाता है. इसी तरह, लड्डू गोपाल को सर्दी न लगे, इसलिए भीलवाड़ा के बाजार सज गए हैं और विभिन्न वैरायटी के लड्डू गोपाल के लिए वस्त्र लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं. यहां पर 20 रुपये से लेकर हजारों रुपए तक के खूबसूरत वस्त्र लड्डू गोपाल के लिए उपलब्ध हैं.
लड्डू गोपाल के लिए गर्म वस्त्र लेने आई भक्त अर्पिता जैन ने लोकल 18 से खास बात करते हुए बताया कि ठंड का मौसम शुरू हो गया है. जिस तरह हमें सर्दी लगती है, उसी तरह हमारे लड्डू गोपाल को भी सर्दी लगती है. हम लड्डू गोपाल को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं और उसी तरह उनकी पूरी सेवा और देखभाल करते हैं. सर्दी को देखते हुए लड्डू गोपाल को सर्दी से बचाने के लिए हम यहां वूलन और ऊनी वस्त्र लेने आए हैं. यहां पर हमने अपने लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग वैरायटी और फैशन के वूलन वस्त्र खरीदे हैं, जिनमें वूलन की एसेसरीज, वूलन का झूला और ब्लैंकेट भी शामिल हैं. लड्डू गोपाल के लिए आवश्यक सभी सामान यहां मौजूद है, सर्दी को देखते हुए हमने कई सारी चीजें यहां से खरीदी हैं.
वूलन की पोशाक और गर्म वस्त्र की पोशाक रहती है उपलब्ध
व्यापारी वैभव ने बताया कि सर्दी शुरू हो गई है और जिस तरह हमें सर्दी लगती है और हम सर्दी से बचने के लिए गर्म और वूलन के कपड़े पहनते हैं, उसी तरह भगवान लड्डू गोपाल को भी सर्दी से बचाने के लिए अलग-अलग प्रकार के वूलन और गर्म वस्त्र उपलब्ध हैं. हमारे पास वूलन की पोशाक और गर्म वस्त्र की पोशाक, लड्डू गोपाल के लिए ब्लैंकेट सहित अलग-अलग प्रकार की एसेसरीज वूलन वस्त्र में मौजूद हैं. यह सभी वस्त्र हमारे पास तैयार की जाती हैं और हमारे पास हर साइज और रेंज की गर्म वस्त्र लड्डू गोपाल के लिए उपलब्ध हैं. साइज की बात करें तो हमारे पास जीरो से लेकर 12 नंबर तक के वस्त्र मौजूद हैं.
सर्दी शुरू होने से पहले ही लोगों की मांग बढ़ने लगी थी, जिस तरह हम अपने लिए विभिन्न वैरायटी के वस्त्र तैयार करवाते हैं, उसी तरह लड्डू गोपाल के लिए भी वस्त्र तैयार करवाने की लोगों में डिमांड बढ़ रही है. लोगों में सबसे ज्यादा मांग लड्डू गोपाल के वूलन वस्त्र की हो रही है, इसके साथ ही लड्डू गोपाल के मंदिर के लिए भी ऑर्डर के हिसाब से वूलन सेट तैयार किए जा रहे हैं. कीमत की बात करें तो हमारे पास लड्डू गोपाल के लिए वूलन वस्त्र की कीमत 20 रुपये से शुरू होती है और यह हजारों रुपए तक उपलब्ध हैं.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
November 20, 2025, 16:30 IST
homerajasthan
भीलवाड़ा में सर्दी की दस्तक के साथ लड्डू गोपाल के वूलन वस्त्र के सजे बाजार



