50 हजार लागत और 3 लाख से ज्यादा मुनाफा! धौलपुर में इस फसल की खेती से किसान बन रहे लखपति

Last Updated:November 23, 2025, 11:02 IST
एग्रीकल्चर न्यूज: धौलपुर के किसान वीरेंद्र सिंह कुशवाहा परंपरागत फसलों को छोड़कर हरी मिर्च की उन्नत खेती कर रहे हैं. दो बीघा में मात्र 50 हजार की लागत से 2 से 3 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है. साल में तीन सीजन में खेती होती है और एक पौधा चार–पांच बार फल देता है.स्थानीय व बाहरी बाजारों में अच्छी मांग के कारण किसान इसके जरिए स्थिर आय अर्जित कर रहे हैं.
सचिन शर्मा/धौलपुर. घर की रसोई में बिना हरी मिर्च के सब्जी नहीं बनाई जाती है, इसलिए बाजारों में हरी मिर्च का भाव अच्छा खासा होने के कारण किसान हरी मिर्च की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. हरी मिर्च की खेती लगभग एक बीघा में खेती करने पर 2 से 3 लाख रुपए तक का मुनाफा हो जाता है. धौलपुर के किसान भी उन्नत किस्म की मिर्च की खेती कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं.
धौलपुर के एक ऐसे ही किसान वीरेंद्र सिंह कुशवाहा हैं, जो अपनी परंपरागत खेती गेहूं-बाजरा को छोड़कर हरी मिर्च की खेती कर रहे हैं. खास बात यह है कि परंपरात खेती की तुलना में अच्छा-खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं. किसान वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि हरी मिर्च की खेती पिछले चार-पांच वर्षो से करते आ रहे हैं और डिमांड भी अच्छी है. धौलपुर के अलावा बाहर भी मिर्च की सप्लाई होती है.
दो बीघा में 50 हजार की आती है लागत
किसान वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि हरी मिर्च का बीज धौलपुर और आगरा की मंडी से लेकर आते हैं और हर साल 2 बीघा खेत में हरी मिर्च की खेती करते हैं. दो बीघा खेत में 50 हजार की लागत आती है. उन्हाेंने बताया साल में तीन बार इसकी खेती करते हैं. जिसमें खरीफ, रबी और जायद सीजन शामिल है. बीज बोने के डेढ़ से दो महीने बाद फलन हो शुरू हो जाता है. उन्होंने बताया कि हरी मिर्च की खती करने का यह फायदा है कि एक पौधे से चार-पांच बार मिर्च प्राप्त कर लेते हैं.
दो बीघा से तीन लाख तक की हो जाती है कमाई
किसान ने बताया कि पौधों से हरी मिर्च तोड़ने पर 10 से 15 दिनों में वापस पौधों में हरी मिर्च आ जाती हैं और हर वर्ष 2 बीघा खेत से 2 से 3 लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है. 40 से 50 रूपए प्रति किलो के हिसाब से धौलपुर और आगरा की मंडी में बेच देते हैं. उन्होंने बताया कि हरी मिर्च कह खेती में हमेशा देसी खाद का ही प्रयोग करते हैं. वहीं आठ दिन के अंतराल पर सिंचाई करनी होती है. उन्होंने बताया कि हरी मिर्च खाने के कई फायदे भी हैं.deep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
November 23, 2025, 10:57 IST
homeagriculture
50 हजार लागत और 3 लाख से अधिक कमाई, इस फसल से मालामाल हो रहे धौलपुर के किसान



