राजस्थान का मौसम: राजस्थान में कड़ाके की ठंड! पारा 6 डिग्री से नीचे, शेखावाटी में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

राजस्थान वेदर अपडेट: राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है. बीते 24 घंटों में उत्तरी बर्फीली हवाओं का असर बढ़ने से न्यूनतम तापमान में मामूली, लेकिन लगातार गिरावट दर्ज की गई है. कई जिलों में रात का पारा लुढ़ककर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सुबह और देर शाम की ठिठुरन भी बढ़ गई है. इसके अलावा कोहरे का असर भी अब बढ़ने लगा है. ठंड का सबसे अधिक असर शेखावाटी क्षेत्र में दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं का दौर अभी जारी रहेगा और अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक और गिरावट संभव है. बदलते मौसम के कारण जनजीवन पर असर पड़ने लगा है और विशेषज्ञ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राजस्थान के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा. तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन ठंड का असर भी महसूस हुआ. देर रात से लेकर सुबह तक कई क्षेत्रों में घने कोहरे ने डेरा डाले रखा. तापमान की बात करें तो दिन में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का पारा सीकर के फतेहपुर में गिरकर 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में न्यूनतम रहा. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राज्य में औसत आर्द्रता 30 से 70 प्रतिशत के बीच रही, जो मौसम में लगातार हो रहे बदलावों की ओर इशारा करती है.
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अजमेर में 27.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 27.2 डिग्री, अलवर में 28.2 डिग्री, जयपुर में 27.2 डिग्री, पिलानी में 27.5 डिग्री, सीकर में 26.5 डिग्री, कोटा में 27.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.3 डिग्री, बाड़मेर में 30.4 डिग्री, जैसलमेर में 28.7 डिग्री, जोधपुर में 30.0 डिग्री, बीकानेर में 28.8 डिग्री, चूरू में 28.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 27.5 डिग्री, नागौर में 28.1 डिग्री, जालौर में 23.2 डिग्री, सिरोही में 23.2 डिग्री, करौली में 27.2 डिग्री, दौसा में 28.2 डिग्री और झुंझुनूं में 27.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अजमेर में 13.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.4 डिग्री, अलवर में 10.0 डिग्री, जयपुर में 13.3 डिग्री, पिलानी में 10.2 डिग्री, सीकर में 8.5 डिग्री, कोटा में 12.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बाड़मेर में 15.6 डिग्री, जैसलमेर में 11.9 डिग्री, जोधपुर में 10.6 डिग्री, बीकानेर में 12.0 डिग्री, चूरू में 9.1 डिग्री और श्री गंगानगर में 10.5 डिग्री, नागौर में 8.9 डिग्री, जालौर में 8.6 डिग्री, करोली में 10.8 डिग्री, दौसा में 9.3 डिग्री और झुंझुनूं में 10.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, शेखावाटी क्षेत्र में उत्तरी बर्फीली हवाओं का दबाव एक बार फिर बढ़ गया है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में शीतलहर से हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर अभी जारी रहेगा. पिछले दो सप्ताह से सीकर में पारा लगातार 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को कड़ी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, सीकर और आस-पास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन रात के समय तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा. आसमान साफ रहने के कारण शीतलहर का प्रभाव फिलहाल कमजोर पड़ने की बजाय स्थायी बना हुआ है.



