डॉक्टर भी रह गए हैरान! हार्ट अटैक आने के बावजूद कैसे चलाया 3 किलोमीटर तक वाहन? पाली में शादी की खुशी में पसरा सन्नाटा

Last Updated:November 24, 2025, 16:34 IST
Pali News Hindi : पाली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मायरा भरकर लौट रहे 55 वर्षीय बिजनेसमैन को अचानक हार्ट अटैक आया, लेकिन तबीयत बेहद खराब होने के बावजूद उन्होंने करीब 3 किलोमीटर तक स्कूटी चलाई और घर पहुंचे. वहां उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शादी का जश्न पलभर में मातम में बदल गया.
पाली : हार्ट अटैक आया फिर भी एक व्यक्ति तीन किलोमीटर तक गाडी चलाता रहा क्या यह संभव है? नहीं न मगर पाली में एक ऐसा ही मामला सामने आया जब शादी की खुशिया अचानक मातम में बदल गई जब पता लगा कि मायरा भरकर घर जा रहे मामा को हार्ट अटैक आ गया. मगर उसके बावजूद भी वह व्यक्ति बिना कही रूके तीन किलोमीटर तक गाडी चलाकर अपने घर पहुंचा और बाद में हालत ऐसी हुई कि जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मगर डॉक्टर भी इस बात से जरूर हैरान रह गए कि आखिर हार्ट अटैक के बाद भी वह व्यक्ति गाडी कैसे चलाता रहा. पाली में मायरा भरने के बाद 55 साल के बिजनेसमैन को हार्ट अटैक आया. मामूली बीमारी समझकर वह 3 किमी स्कूटी चलाकर अपने घर पहुंचे. वहां उनकी तबीयत और बिगड़ गई.
शादी समारोह के दौरान पेमाराम की तबीयत बिगड़ने लगी. ऐसे में वे अपने भाइयों को बोले कि वे हेमावास गांव जा रहे हैं. उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही. वे स्कूटी से करीब 3 KM का सफर कर सोनाई मांझी गांव से हेमावास गांव पहुंचे थे. मायरा भरने के बाद हुई भाई की मौत की जानकारी बहन यानि दुल्हन की मां को नहीं दी गई है.
मातम में बदला खुशी का माहौल 23 नवंबर को हेमावास गांव से पेमाराम अपने भाई प्रकाश, सूजाराम और अन्य रिश्तेदारों के साथ सोनाईमांजी गांव मायरा लेकर पहुंचे. भांजी की शादी में उन्होंने करीब 7 लाख रुपए का मायरा भरा. बहन को चुनरी ओढ़ाई. हंसी-खुशी का माहौल था. फिर सभी ने साथ बैठकर खाना खाया. मगर बाद में किसी को क्या पता था कि अचानक खुशी का यह माहौल मातम में बदल जाएगा.
डॉक्टर बोले अचानक मौत का कारण है हार्ट अटैकडॉक्टर ने कहा कि अचानक से इस तरह की स्थिति कार्डियक अरेस्ट में ही बनती है. हालांकि परिवार वालों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया, इसलिए मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है. पाली शहर के पास ही सदर थाना इलाके में हेमावास गांव है. इसी गांव के रहने वाले 55 वर्षीय पेमाराम पिछले कई साल से पुणे में जनरल स्टोर चलाते हैं. पाली के ही सोनाई मांझी गांव में रहने वाली उनकी बहन मंजू की बेटी अंजू की शादी 23 नवंबर और बेटे मनीष की शादी 25 नवंबर को तय थी. पेमाराम अपनी भांजी और भांजे की शादी में शामिल होने और मायरा भरने के लिए पुणे से अपने गांव आए थे.
Rupesh Kumar Jaiswal
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
First Published :
November 24, 2025, 16:34 IST
homerajasthan
हार्ट अटैक के बाद भी 3 KM ड्राइव! डॉक्टर हैरान, पाली में खुशी पर मातम



