Sports

Vaibhav Suryavanshi Syed Mushtaq ali Trophy 2025 Live Stream: वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा तक…20 ओवर के खेलेंगे मैच, टीम, लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट, एक क्लिक पर जानिए सबकुछ

Last Updated:November 25, 2025, 21:45 IST

Vaibhav Suryavanshi Syed Mushtaq ali Trophy 2025 Live Stream: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2025 एडिशन में कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी. इसके मैच 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक 14 जगहों पर खेले जाएंगे. वैभव सूर्यवंशी, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे.सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक तक, 20 ओवर के खेलेंगे मैच, टीम, यहां देखें लाइवसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 26 नवंबर से हो रही है.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा से लेकर संजू सैमसन जैसे विस्फोट बल्लेबाज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगामी एडिशन में खेलते हुए नजर आएंगे. इस टी20 टूर्नामेंट का आगाज 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक भारत के छह शहरों में 14 जगहों पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें खेलेंगी जिन्हें आठ-आठ के चार ग्रुप में बांटा गया है. एलीट डिवीजन में होंगी, और छह टीमें प्लेट डिवीजन में हिस्सा लेंगी. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, दुनिया के नंबर 1 टी20 बैटर अभिषेक शर्मा, ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन और युवा बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी इस साल के टूर्नामेंट में खेलने वाले कुछ टॉप खिलाड़ी हैं.

एलीट ग्रुप ए के मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे. कोलकाता एलीट ग्रुप बी के मैच होस्ट करेगा. एलीट ग्रुप C के मैच हैदराबाद में होंगे. अहमदाबाद एलीट ग्रुप डी के मैच होस्ट करेगा और इंदौर नॉकआउट मैच होस्ट करेगा. जिसमें फाइनल भी शामिल है. पुणे में तीन जगहों पर प्लेट ग्रुप के मैच होंगे जो 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक खेले जाएंगे. सूर्यकुमार यादव मुंबई की ओर से खेलेंग वहीं अभिषेक पंजाब का हिस्सा होंगे जबकि वैभव सूर्यवंशी बिहार की ओर से खेलेंगे. संजू सैमसन केरल टीम की शान बढ़ाएंगे.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 26 नवंबर से हो रही है.

सैयद मुश्ताक अली 2025 टूर्नामेंट फॉर्मेटचार एलीट ग्रुप में से हर एक से टॉप दो टीमें क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. फिर चार टीमें सेमीफाइनल और दो फाइनल में पहुंचेंगी. जबकि प्लेट ग्रुप पॉइंट्स टेबल की टॉप दो टीमें फ़ाइनल खेलेंगी.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के कुछ चुनिंदा ग्रुप स्टेज मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाए जाएंगे. जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर मैच ऑनलाइन स्ट्रीम किए जाएंगे.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 25, 2025, 21:42 IST

homecricket

सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक तक, 20 ओवर के खेलेंगे मैच, टीम, यहां देखें लाइव

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj