Rajasthan

अजमेर टॉप रेस्टोरेंट: ये हैं अजमेर के टॉप 5 वेज रेस्टोरेंट, कीमत कम और स्वाद भी है लाजवाब, नोट कर लें लोकेशन

Last Updated:November 26, 2025, 06:23 IST

अजमेर टॉप 5 रेस्टोरेंट: अजमेर अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ बेहतरीन शाकाहारी भोजन के लिए भी जाना जाता है. यहां कई ऐसे वेज रेस्टोरेंट हैं जहां स्वाद, क्वालिटी और बजट तीनों का खास ध्यान रखा जाता है. अगर आप अजमेर में हैं और शुद्ध शाकाहारी भोजन का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां बताए गए टॉप 5 वेज रेस्टोरेंट आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए.फेमस 5 वेज रेस्टोरेंट

अगर आप शाकाहारी भोजन के शौकीन हैं और किफायती कीमत में शानदार स्वाद का मज़ा लेना चाहते हैं, तो अजमेर के ये टॉप 5 वेज रेस्टोरेंट जरूर आएं. यहां न केवल स्वादिष्ट खाना मिलता है, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ बैठने की बेहतरीन सुविधा भी उपलब्ध है.

स्काई ग्रील रेस्टोरेंट

स्काई ग्रिल रेस्टोरेंट अजमेर में एक लोकप्रिय कैफे और रेस्तरां है, जो अजमेर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बिल्डिंग के आठवें फ्लोर पर है. यह पास्ता, फास्ट फूड, पिज्जा, उत्तर भारतीय, डेसर्ट और पेय पदार्थों सहित विभिन्न प्रकार के भोजन के लिए जाना जाता है .यह अपने छत (rooftop) और आधुनिक व रोमांटिक माहौल के लिए भी जाना जाता है.

मेंगो मसाला रेस्टोरेंट

मेंगो मसाला रेस्टोरेंट अजमेर का जाना माना रेस्टोरेंट है. जहां भारतीय और राजस्थानी व्यंजन मिलते हैं. यह रेस्टोरेंट कचहरी रोड मे स्थित है. जहां शुद्ध शाकाहारी थाली से लेकर स्नेक्स चाट, पाव भाजी और कई प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया जा सकता है. जहां परिवार और दोस्तों के साथ बैठने की बेहतरीन सुविधा है.

Add as Preferred Source on Google

स्वाद री दाणी

स्वाद री ढाणी रेस्टोरेंट किशनगढ़ रोड पर स्थित है. यहां आपको देसी स्वाद का अनुभव होगा और गांव का खाना जैसा महसूस होगा. अगर आप देसी स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां एक बार जरूर जाना चाहिए.

पंडित रेस्टोरेंट

पंडित रेस्टोरेंट , सुभाष उद्यान के पीछे बारादरी मार्ग पर स्थित है. यहां आपको स्वादिष्ट कढ़ाई पनीर और दाल मखनी का आनंद मिलेगा. इसके अलावा यहां के आलू के पराठे सभी को पसंद आते हैं. हर एक डिश में अलग स्वाद का अनुभव होता है. यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है.

पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट

अजमेर के रामगंज में स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट शहर के प्रमुख प्योर वेज रेस्टोरेंट में से एक है. यहां किफायती दाम में एक से बढ़कर एक लाजवाब व्यंजन का स्वाद चखने को मिल जाता है. शहरवासियों की यह चुनिंदा पसंद में से एक है.

पांच वेज रेस्टोरेंट

अगर आप अजमेर में कम कीमत में बेहतरीन वेज खाना चाहते हैं, तो ये पांच रेस्टोरेंट आपके लिए बिल्कुल सही हैं. चाहे आपको राजस्थानी स्वाद चाहिए या कैफे स्टाइल फूड अजमेर में हर प्रकार का अनुभव उपलब्ध है. अपनी पसंद के अनुसार इनमें से किसी भी जगह जाकर आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें सकते हैं.

First Published :

November 26, 2025, 06:23 IST

homerajasthan

ये हैं अजमेर के टॉप 5 वेज रेस्टोरेंट, कम दाम में मिलेगा शानदार स्वाद

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj