Rajasthan

Gardening Tips: किचन गार्डन के पौधों की पत्तियां हो रही हैं पीली? घर की इस खाद से पौधे होंगे फिर हरे-भरे

Last Updated:August 15, 2026, 17:14 IST

Gardening Tips: किचन गार्डन के पौधों की पत्तियां अगर धीरे-धीरे पीली पड़ रही हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. ज्यादा पानी, पोषक तत्वों की कमी, कम धूप या जड़ों में हवा की कमी इसकी वजह हो सकती है. जानिए कुछ आसान देसी उपाय, जिनसे पौधों की सेहत और ग्रोथ बेहतर रखी जा सकती है.

 अक्सर देखा जाता है मेहनत करने के बावजूद भी होते करने लगते हैं, किचन गार्डन में पौधों की पत्तियां अगर हरी रहने के बजाय धीरे-धीरे पीली पड़ने लगी हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पत्तियों का पीला होना कई कारणों से हो सकता है, जैसे मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी, जरूरत से ज्यादा पानी देना, धूप की कमी या जड़ों में हवा का सही तरीके से न पहुंचना. कई बार पौधे की सही देखभाल नहीं होने पर भी पत्तियों का रंग बदलने लगता है.

पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी में पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है. अगर मिट्टी कमजोर हो गई है, तो पौधों की पत्तियां पीली दिखाई दे सकती हैं और पौधे की बढ़त भी धीमी हो सकती है. इसके लिए घर में बनने वाली जैविक खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है. सब्जियों और फलों के छिलकों से तैयार कंपोस्ट मिट्टी में मिलाने से पौधे को धीरे-धीरे पोषण मिल सकता है. इसे पौधे की जड़ों के बिल्कुल पास ज्यादा मात्रा में डालने के बजाय मिट्टी में हल्के हाथ से मिलाना बेहतर माना जाता है.

पत्तियों के पीले होने की एक बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा पानी देना भी हो सकती है. किचन गार्डन में कई लोग पौधों को रोजाना पानी देते हैं, लेकिन हर पौधे की पानी की जरूरत अलग होती है, इसलिए पानी देने से पहले उंगली से मिट्टी की ऊपरी परत को हल्का जांच लेना चाहिए. अगर मिट्टी पहले से नम है, तो पानी देने की जरूरत नहीं है. गमले में पानी निकलने के लिए नीचे छेद होना भी जरूरी है. अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकलेगा, तो जड़ों में सड़न की समस्या हो सकती है और पौधे की पत्तियां पीली पड़ सकती हैं.

Add as Preferred Source on Google

पौधों को सही मात्रा में धूप मिलना भी जरूरी है, अगर किचन गार्डन का पौधा ऐसी जगह रखा है जहां पूरे दिन बहुत कम रोशनी आती है, तो उसकी पत्तियों का रंग हल्का पड़ सकता है और पौधे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है. हालांकि तेज गर्मी में छोटे पौधों को लगातार कड़ी धूप में रखने से भी नुकसान हो सकता है, इसलिए पौधे की किस्म के अनुसार जगह चुनें. मिट्टी, पानी, खाद और धूप का संतुलन बनाए रखना पौधे को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है और नई पत्तियों की अच्छी बढ़त हो सकती है.

अगर देसी खाद और सही पानी देने के बाद भी पत्तियां लगातार पीली हो रही हैं, तो पौधे को ध्यान से देखना चाहिए. पत्तियों के नीचे छोटे कीड़े, चिपचिपा पदार्थ, जाले या धब्बे दिखाई दें तो कीटों की समस्या हो सकती है. ऐसी स्थिति में प्रभावित पत्तियों को अलग कर दें और पौधे की नियमित निगरानी करें. किसी भी घरेलू घोल का इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा में एक-दो पत्तियों पर परीक्षण करना बेहतर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 15, 2026, 17:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj