सुनीता आहूजा के शुगर डैडी वाले बयान पर भड़के गोविंदा, हीरोइन का किया बचाव- ‘इतना बदनाम मत कीजिए कि वो भाग जाएं’

Last Updated:August 15, 2026, 17:07 IST
गोविंदा आजकल हीरोइन कोमल रानी के साथ नजर आ रहे हैं. वे उनके साथ फिल्म ‘रूपा’ में काम कर रहे हैं. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कुछ महीने पहले ही हीरोइन के साथ उनके कथित अफेयर के संकेत दिए थे. गोविंदा शुक्रवार 14 अगस्त को फिर से हीरोइन के साथ दिखे, तो सुनीता आहूजा ने फिर से गोविंदा और उनकी को-स्टार को बुरा-भला कहा. गोविंदा ने अब पत्नी के ‘शुगर डैडी’ वाले बयान पर कड़ा रिएक्शन दिया है. उन्होंने सुनीता के गंदी भाषा के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई है.
ख़बरें फटाफट
सुनीता के बयान के बाद गोविंदा का छलका दर्द
नई दिल्ली: सनीता आहूजा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे युवा एक्ट्रेस कोमल रानी संग गोविंदा के रिश्ते पर तंज कस रही हैं. वे गोविंदा को शुगर डैडी कहकर उनके कैरेक्टर पर सवाल उठा रही हैं. सुनीता आहूजा के विवादित बयान पर गोविंदा ने करारा जवाब दिया. उन्होंने पत्नी की ‘अपमानजनक’ भाषा की आलोचना की. वे बोले, ‘मैं खास तौर पर यह दोबारा कहूंगा. सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं. ईश्वर से आप मनाइए कि कहीं लोग आप से प्रेरित हो गए, तो आप अपना आइना देखेंगे. युवा जो हैं, आपसे उम्मीद करते हैं. आप जिस तरह से बर्ताव करेंगे, वे आपको फॉलो करेंगे. अगर आपके ही साथ लोग मां-बहन की गाली देना शुरू कर देंगे तो हम सब बहुत लज्जित हो जाएंगे. ऐसा मत करो. आपने मां-बहन का नाम सस्ता कर दिया है. आपसे यह अपेक्षा नहीं है.’
सुनीता आहूजा ने गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार को उनका शुगर डैडी बताया था. दोनों फिल्म ‘रूपा’ में काम कर रहे हैं. सुनीता, गोविंदा पर हीरोइन के साथ अफेयर होने का आरोप लगा चुकी हैं. गोविंदा ने सुनीता के बयान पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ‘अब जब मैंने एक फिल्म शुरू कर दी है, तो आप मुझे पब्लिक का सपोर्ट खोने, बदनाम करने या मेरे काम को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं.’ एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा ने सुनीता के बयान पर निराशा जाहिर की और ऐसा बयान न देने की अपील की, जिससे उनके सम्मान और काम पर असर पड़ सकता है.
View this post on Instagram



