Nagaur News: मकराना में बेरिकेडिंग से टकराई कैंपर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल का इलाज जारी

Last Updated:August 15, 2026, 18:03 IST
Nagaur News: मकराना के मंगलाना रोड स्थित ROB पर दर्दनाक हादसे में पिकअप कैंपर बेरिकेडिंग से टकरा गई. हादसे में बेड़वा निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. कैंपर में 4 महिलाओं समेत 8 लोग सवार थे और सभी बेड़वा से पुष्कर जा रहे थे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नागौर. मकराना शहर के मंगलाना रोड स्थित आरओबी पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेडिंग से एक पिकअप कैंपर गाड़ी टकरा गई. हादसे में कैंपर में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, कैंपर गाड़ी में सवार लोग बेड़वा (मौलासर) से पुष्कर की ओर जा रहे थे. वाहन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे.
बताया जा रहा है कि तीन युवक कैंपर के पीछे खड़े हुए थे, इसी दौरान मंगलाना रोड स्थित आरओबी पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगाई गई बेरिकेडिंग से कैंपर टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे खड़े युवक हादसे की चपेट में आ गए. हादसे के बाद चालक घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचा. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया. राजकीय उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने विकास और दुर्गराम को मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे में घायल जयसिंह की हालत गंभीर बताई गई.
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. कैंपर में सुशीला कंवर, गीता देवी समेत चार महिलाएं भी सवार थीं, जो अन्य लोगों के साथ बेड़वा से पुष्कर जा रही थी. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली. दोनों मृतकों के शव राजकीय उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं हादसे में दो युवकों की मौत से बेड़वा गांव में शोक की लहर है, पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Nagaur,Rajasthan
First Published :
August 15, 2026, 18:03 IST



