Rajasthan

सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, पीएम नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात, जानें क्या चल रहा है?

Last Updated:December 02, 2025, 18:05 IST

Rajasthan Politics : सीएम भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे ने राजस्थान की राजनीति को गरमा दिया है. सीएम ने दिल्ली दौरे के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात सूबे के सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को और हवा दे दी है. जानें बीजेपी में क्या चल रहा है? सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, पीएम नरेन्द्र मोदी और जेपी नड्डा से मिलेसीएम भजनलाल शर्मा ने सरकार के दो साल पूरे होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी को राजस्थान आने का न्योता भी दिया है.

रोशन शर्मा.

जयपुर. राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर हैं. सीएम शर्मा ने दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सीएम ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के अलावा भी कई केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात की. सीएम की इन मुलाकातों को मंत्रिमंडल विस्तार से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात का दूसरा कारण बताया है. सीएम ने इन मुलाकातों की तस्वीरों को एक्स पर साझा करते हुए कहा है कि उन्होंने सरकार के दो साल पूरे होने पर सभी राजस्थान आने के लिए आमंत्रित किया है.

सीएम भजनलाल ने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज नई दिल्ली में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और राष्ट्रप्रथम के संकल्प के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनकल्याण और सुशासन के दो सफल वर्ष पूर्ण किए हैं. इस अवसर पर उनसे राजस्थान पधारने का निवेदन भी किया. प्रदेश उनके नक्शे-कदम पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देता रहेगा.

इन मुलाकातों में मायने गहरे हैंदूसरी तरफ सीएम की इन मुलाकातों को राजस्थान में मंत्रिमंडल की बदलाव की बयार से जोड़ देखा जा रहा है. राजनीति के जानकारों की मानें तो ये मुलाकातें यूं ही नहीं है. इन मुलाकातों में मायने गहरे हैं. यह मंत्रिमंडल में फेरबदल का फॉर्मूला बनाने की कवायद है. यह कब होगा इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. लेकिन खिचड़ी पकनी शुरू हो चुकी है. नई दिल्ली प्रवास के दौरान शर्मा ने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात कर पंचायती राज और पशुपालन तथा डेयरी उत्पादों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

कल होगी भजनलाल कैबिनेट की बैठकवहीं बुधवार को भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक भी रखी गई है. दोपहर 3 बजे मंत्रिमंडल की बैठक होगी. उसके बाद शाम 4 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें कई अहम मुद्दों पर मुहर लगाई जाएगी. बहरहाल सीएम के इस दिल्ली दौरे से राजस्थान की राजनीति गरमाई हुई है. मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन सियासी गलियारों में इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं.

Sandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 02, 2025, 18:05 IST

homerajasthan

सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, पीएम नरेन्द्र मोदी और जेपी नड्डा से मिले

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj