पुराने कबाड़ से DIY किचन गार्डन – Creative Mini Garden Ideas.

Last Updated:December 05, 2025, 09:42 IST
पुराने कबाड़ से बने क्रिएटिव किचन गार्डन से घर को सजाएँ. बच्चों को गार्डनिंग सिखाएँ और पर्यावरण बचाएँ. वॉल हैंगिंग और फेस-प्लांटर से हर कोना हरा-भरा बनाएं. यह DIY तरीका न केवल कचरा कम करता है. बल्कि घर को कम लागत में एक नया और आकर्षक लुक देता है.
भीलवाड़ा. आजकल चाहें घर की बालकनी हो या फिर आँगन और टैरेस, लोग इन्हें आकर्षक बनाने के लिए क्रिएटिव गार्डनिंग अपनाने लगे हैं. पुराने सामान को दोबारा उपयोग में लेकर ख़ूबसूरत प्लांटर तैयार करना एक नया ट्रेंड बन गया है. इससे न सिर्फ़ घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि कम खर्च में एक शानदार और रंगीन गार्डन भी तैयार हो जाता है. प्लास्टिक कंटेनर, पुराने टायर और मिट्टी के घड़े को रंगकर सजावटी प्लांट पॉट बनाना आजकल लोगों द्वारा ख़ूब पसंद किया जा रहा है. इस तरह की गार्डनिंग घर के वातावरण में नई ताजगी लेकर आती है.

प्लास्टिक कंटेनर को काटकर और पेंट कर एक शानदार फेस-पॉट बनाया जा सकता है. लाल रंग से पेंट किए गए इस कंटेनर में चेहरे की ख़ूबसूरत डिज़ाइन बनाई जा सकती है, जिससे पौधे बालों जैसा लुक देते हैं. इस तरह के फेस-प्लांटर बच्चों को भी गार्डनिंग के प्रति आकर्षित करते हैं. इसे बनाने के लिए पुरानी डिब्बी लें, ऊपर की ओर क्राउन आकार में कटिंग करें, फिर ऐक्रिलिक पेंट से चेहरे का डिज़ाइन बनाएँ. जब पौधे बढ़ते हैं तो यह प्लांटर एक जीवंत सजावटी आइटम जैसा दिखने लगता है.

पुराने कंटेनर को फेस-प्लांटर में बदलते समय हल्के-फुल्के पौधे जैसे पोर्टुलाका, मनीप्लांट, स्पाइडर प्लांट या ट्रेलिंग वैराइटी लगाने से यह और सुंदर दिखाई देता है. इन पौधों की लटकती बेलें बालों की तरह बाहर निकलती हैं, जिससे डिज़ाइन और उभरकर आती है. कंटेनर के नीचे ड्रेनेज होल (पानी निकासी छेद) बनाना ज़रूरी है ताकि पानी जमा न हो और पौधे स्वस्थ रहें. इस तरह रीसाइक्लिंग के ज़रिए आप अपनी बालकनी को अनोखा रूप दे सकते हैं और कम जगह में भी स्टाइलिश गार्डन बना सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google

पुराने कार टायर का उपयोग करके सुंदर वॉल हैंगर प्लांटर बनाया गया है. टायर को अच्छी तरह धोकर एक बेसिक कलर से पेंट किया गया है, जिससे यह एक आकर्षक रिंग डेकोर जैसा दिखाई देता है. इसके अंदर मनीप्लांट या दूसरी लटकने वाली बेलें लगाई जा सकती हैं. साथ ही साथ ऊपर की ओर सजावट के लिए मिट्टी के घड़े को रंग-बिरंगे पॉइंट्स से डिज़ाइन कर टाय-रोप के सहारे लटकाया गया है. ऐसी क्रिएटिव आर्ट गार्डन को और ज़्यादा रंगीन और जीवंत बना देती है.

पुराने टायर प्लांटर की सबसे ख़ास बात यह है कि यह दीवार पर कम जगह में भी ख़ूबसूरती से फ़िट हो जाता है. इसे बनाने के लिए पहले टायर पर प्राइमर लगाया जाता है ताकि पेंट लंबे समय तक टिके. उसके बाद मनचाहा रंग भरें और मज़बूत रस्सी की मदद से इसे दीवार पर टाँगें. नीचे से पौधों की बेलें बाहर निकलती हैं, जिससे यह नैचरल डेकोरेशन जैसा दिखता है. आसपास कुछ मैश या चिकन-नेट लगाकर बेलदार पौधों को चढ़ाया जा सकता है, जो गार्डन एरिया को और आकर्षक बनाता है.

इस तरह की क्रिएटिव गार्डनिंग न सिर्फ़ पुराने सामान का सही उपयोग सिखाती है, बल्कि घर के हर कोने को एक सजावटी मिनी-गार्डन में बदल देती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस तरह के DIY प्लांटर बनाकर गार्डनिंग का आनंद ले सकते हैं. यह तरीका पर्यावरण के लिए भी फ़ायदेमंद है क्योंकि रीसाइक्लिंग से कचरा कम होता है. ऐसी वॉल हैंगिंग और फेस-प्लांटर गार्डनिंग घर को नया और ताजगी भरा लुक देने का बेहतरीन ऑप्शन बन गई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 05, 2025, 09:42 IST
homelifestyle
पुराने कार टायर, प्लास्टिक कंटेनर और जार जैसे कबाड़ से बनाएं ऐसा गार्डन कि..



