Entertainment

‘छोड़ो यार अब…’, ‘टॉक्सिक’ के फ्लॉप होने पर यश की पहला रिएक्शन, दर्द में हैं ‘रॉकी भाई’, टीम मेंबर हुआ भावुक

Last Updated:September 09, 2026, 14:44 IST

यश की टॉक्सिक सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई. 500 करोड़ का बजट पानी में बह गया. फिल्म आधी भी कमाई न कर सकी. इस बात की टेंशन यश को भी है. उनके साथी ने बताया यश का टॉक्सिक के फ्लॉप होने का पहला रिएक्शन.

सुपरस्टार यश की टॉक्सिक ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स बॉक्स ऑफिस पर क्रैश हो गई. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म में यश ने सह-लेखन भी किया था. अपने करियर के चार साल इस फिल्म पर लगाए थे लेकिन इसकी असफलता ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अब टॉक्सिक के फ्लॉप होने पर यश की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. वह खुद हैरान भी हैं और दुखी भी हैं. (फोटो क्रेडिट: टॉक्सिक फिल्म का सीन)

यश की टॉक्सिक न सिर्फ फेल हुई बल्कि नेगेटिव रिव्यू के चलते चर्चा में भी रही. खूब इसे लेकर ट्रोलिंग भी हुई. जिसका अंदाजा मेकर्स को बिल्कुल भी नहीं था. अब यश की फिल्म और उनके रिएक्शन को लेकर जयदेव मोहन ने बातचीत की है. उन्होंने फिल्म के लिए डबिंग सुपरवाइजर का काम किया है. उन्होंने बताया कि आखिर यश ने टॉक्सिक के फेल होने पर उनसे क्या बात की थी. (फोटो क्रेडिट: टॉक्सिक फिल्म का पोस्टर)

प्रजावाणी के यूट्यूब चैनल पर जयदेव मोहन ने बातचीत की. जहां उन्होंने बताया कि फिल्म बुरी तरह ऑनलाइन लीक हो गई थी. फिल्म की रिलीज के बाद से अब तक वह 3 लाख पाइरेसी लिंक्स हटा चुके हैं. इसी बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि टीम कितने दुख में हैं और यश ने तो अपने करियर के चार साल टॉक्सिक को समर्पित किए थे. (फोटो क्रेडिट: jaidev mohan Insta)

Add as Preferred Source on Google

इस सवाल पर जयदेव मोहन ने कहा, ‘टॉक्सिक की रिलीज के बाद से मैं यश से नहीं मिला हूं. लेकिन दो बार फोन पर बात हुई है. मैं इस फिल्म की टीम का बहुत छोटा सा हिस्सा हूं. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई और लोगों के रिएक्शंस देखे तो मैं भावुक हो गया. यश का मुझे फोन आया और उन्होंने मुझसे कहा, ‘ज्यादा मत सोचो. इसे दर्शकों पर छोड़ देते हैं. उनकी जैसी इच्छा. आगे अभी काम और करना है. ‘ मगर मैं उनकी आवाज के दर्द को फील कर सकता था.’ (फोटो क्रेडिट: jaidev mohan Insta)

जयदेव मोहन ने कहा कि सिनेमा के क्षेत्र में सबसे बड़ा महाप्रभु ऑडियंस ही होती है. अगर वो पसंद करते हैं तो करते हैं नहीं तो नहीं. इसपर आप कुछ नहीं कह सकते. हमने एक अच्छे से फिल्म बनाई. दर्शकों को अच्छी नहीं लगी बस. (फोटो क्रेडिट: टॉक्सिक फिल्म का पोस्टर)

जयदेव से इस इंटरव्यू में ये भी सवाल किया गया कि क्या यश के स्टारडम को इंडस्ट्री के दूसरे एक्टर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. तब उन्होंने कि उनका डिफेंस मेकेनिज्म रेडी है. उन्हें खत्म करना आसान नहीं है. कोई नहीं हरा सकता उन्हें. (फोटो क्रेडिट: टॉक्सिक फिल्म का पोस्टर)

बता दें टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने बनाया और यश के साथ मिलकर लिखा. ये एक गैंगस्टर बेस्ड फिल्म थी जिसमें नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत, संजीदा शेख से लेकर कियारा आडवाणी जैसे सितारे नजर आए. फिल्म का कथितरूप से 500 करोड़ रुपये का बजट बताया गया जबकि ये वभारत में 250 करोड़ भी नहीं कमा पाई. (फोटो क्रेडिट: टॉक्सिक फिल्म का पोस्टर)

बता दें टॉक्सिक को दूसरा झटका तब लगा जब ओटीटी डील में भी नुकसान की बात सामने आई. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्री-रिलीज में टॉक्सिक के पास 150 करोड़ रुपये की डिजिटल डील का ऑफर था. मगर मेकर्स 200 करोड़ रुपये की उम्मीद कर रहे थे. अब फ्लॉप होने के बाद ये रकम 30 करोड़ तक आ गई है. मेकर्स इस नुकसान की भरपाई के लिए एक नया वर्जन बिना एडिट का लॉन्च करने का भी सोच रहे हैं जिसे ओटीटी पर रिलीज किया जाए और दर्शकों को आकर्षित किया जा सके. (फोटो क्रेडिट: टॉक्सिक फिल्म का पोस्टर)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 09, 2026, 14:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj