‘बिग बॉस 19’ हारने के बाद फरहाना भट्ट ने निकाली भड़ास, गौरव खन्ना की जीत पर उठाए सवाल- ‘इसके लायक नहीं’

Last Updated:December 08, 2025, 20:09 IST
‘बिग बॉस 19’ की रनर-अप फरहाना भट्ट का मानना है कि गौरव खन्ना रियलिटी शो जीतने के लायक नहीं थे. उन्होंने कहा कि गौरव खन्ना ने कभी स्टैंड नहीं लिया और अक्सर घरवालों को नीचा दिखाया.
फरहाना भट्ट ने बिग बॉस 19 की रनरअप रहीं.
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हुआ. इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया, जिसमें गौरव खन्ना विजेता बने और फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं. गौरव खन्ना को इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये मिले. हालांकि, फरहाना भट्ट का मानना है कि गौरव खन्ना इस जीत के लायक नहीं थे. ग्रैंड फिनाले के बाद फरहाना ने रियलिटी शो और गौरव खन्ना की जीत पर अपने जज्बात बयां किए.
फरहाना भट्ट ने ‘इंडिया फोरम्स’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि गौरव ने हमेशा सेफ गेम खेला और शो में उनका कोई असली योगदान नहीं था. फरहाना ने यह भी कहा कि गौरव ने कभी साफ स्टैंड नहीं लिया, इसलिए वे जीत के हकदार नहीं थे. फरहाना भट्ट ने कहा, टगौरव खन्ना का शो में कोई योगदान नहीं है. मुझे नहीं पता ऑडियंस किस नजरिए से देख रही है, मेरे हिसाब से तो नहीं है. उन्होंने हमेशा बहुत ही सेफ खेला है और कभी क्लियर स्टैंड नहीं लिया है. अपने बर्ताव से लोगों को नीचा दिखाया है.’
पत्नी आकांक्षा-मृदुल तिवारी के साथ शेयर की फोटोफरहाना ने आगे कहा, ‘उन्होंने बहुत सारी चीजें की हैं जो मैंने बार-बार पूरे शो में बताया है. मुझे बिल्कुल नहीं लगता कि वह जीत के लायक थे.’ गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ जीतकर ट्रॉफी अपने घर ले गए. उन्होंने जीत के बाद इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला और पूर्व कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी के साथ पोज देते नजर आए. उन्होंने लिखा, ‘विनर इज हियर, आपके जबरदस्त सपोर्ट के लिए आभारी हूं. ट्रॉफी घर आ गई है.’ जहां फरहाना फर्स्ट रनर-अप बनीं, वहीं प्रणित मोरे सेकंड रनर-अप रहे और उनके बाद तान्या मित्तल और अमाल मलिक का नाम रहा. गौरतलब है कि गौरव खन्ना ने शुरू में सुस्त खेल दिखाया, लेकिन हर गुजरते हफ्ते के साथ उनका खेल मजबूत हो गया. दर्शकों ने उन्हें पसंद किया, जिसकी वजह से वह बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने में सफल रहे.
About the AuthorAbhishek Nagar
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
First Published :
December 08, 2025, 20:09 IST
homeentertainment
‘बिग बॉस 19’ हारने के बाद फरहाना ने निकाली भड़ास, गौरव की जीत पर उठाए सवाल



