Entertainment

रक्षाबंधन ऐड बवाल: कृति सेनन के कपड़ों वाला विज्ञापन GIVA ने हटाया, कंपनी ने बताई फैसले की वजह

Last Updated:August 26, 2026, 11:41 IST

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad Pulled Down: रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन का एक ऐड विवादों में आ गया है. ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचनाओं के बीच इस ऐड को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया. कृति के आउटफिट को लेकर सवाल उठे तो कंगना रनौत ने भी विज्ञापन पर निशाना साधा. इसके बाद कृति ने अपने अंदाज में आलोचकों को जवाब दिया था. अब जीवा के इस फैसले ने पूरे मामले को और सुर्खियों में ला दिया है. आखिर ऐड में ऐसा क्या था, जिस पर मचा इतना बवाल?कृति सेनन के कपड़ों वाला विज्ञापन GIVA ने हटाया, कंपनी ने बताई वजहZoomकृति सेनन का ये ऐड ‘जीवा’ का था, जिसके हटा लिया गया है.

नई दिल्ली. रक्षाबंधन के मौके पर आया कृति सेनन का एक विज्ञापन अब विवादों में घिर गया है. ज्वेलरी ब्रांड जीवा ने कृति वाला यह ऐड सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. दरअसल, ऐड में कृति के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हुईं. लोगों के कमेंट्स के बाद मामला इतना बढ़ा कि कंगना रनौत भी इस विवाद में कूद पड़ीं. दिलचस्प बात यह है कि कृति ने एक दिन पहले ही अपने आउटफिट का बचाव करते हुए ट्रोल्स को जवाब दिया था. लेकिन अब जीवा ने ऐड को ही वापस लेने का फैसला कर लिया. ब्रांड ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है.

ऐड में कृति ऑफ-व्हाइट ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं. ऐड में वह रक्षाबंधन मनाती और राखी बांधती दिखाई देती हैं. इस ऐड में उन्होंने जो कपड़े पहने थे, विवाद वहां से शुरु. कुछ लोगों को लगा कि ये लुक त्योहार के पारंपरिक संदर्भ के हिसाब से सही नहीं लग रहा. वहीं, कुछ लोगों ने ऐड में कृति के अपने पालतू कुत्ते को राखी बांधने वाले हिस्से पर भी सवाल उठाए.

कंगना ने साधा था निशाना

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj