Rajasthan

Pali News: रक्षाबंधन पर पाली के बाजारों में सजी खुशियों की सौगात, कपड़ों से लेकर राखी-गिफ्ट तक खास इंतजाम

Last Updated:August 26, 2026, 12:08 IST

Markets In Pali: रक्षाबंधन को लेकर पाली के बाजारों में खास रौनक देखने को मिल रही है। महावीर बाजार, सूरजपोल, स्टेशन रोड, पुराना बाजार और नेहरू मार्केट में लहरिया-बंधेज परिधान, फुटवियर, डिजाइनर राखियां, गिफ्ट हैंपर्स, पूजा थालियां और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की आकर्षक वैरायटी लोगों को लुभा रही है.

त्योहार पर नए और आकर्षक कपड़े पहनना हर किसी की पहली पसंद होती है. रक्षाबंधन के लिए यदि आप पारंपरिक राजस्थानी पहनावा, लहरिया साड़ियां, सलवार सूट या फिर भाइयों के लिए कुर्ते-पायजामे और वेस्टर्न वियर ढूंढ रहे हैं, तो पाली का महावीर बाजार और सूरजपोल क्षेत्र सबसे मुफीद जगह है. यहां की दुकानों पर रक्षाबंधन स्पेशल लहरिया और बंधेज के कपड़ों का शानदार कलेक्शन आ चुका है.

कपड़ों के साथ-साथ मैचिंग और आरामदायक फुटवियर की तलाश पाली के स्टेशन रोड और मिल रोड पर आकर पूरी होती है. यहां आपको भाइयों के लिए फॉर्मल और कैजुअल शूज के नए कलेक्शन से लेकर बहनों के लिए डिजाइनर हील्स और सैंडल्स की बड़ी वैरायटी मिल जाएगी. इसके अलावा, अगर आप एथनिक लुक के लिए प्रामाणिक राजस्थानी ‘मोजड़ी’ या कशीदाकारी वाली जूतियां खरीदना चाहते हैं, तो स्टेशन रोड के स्थानीय फुटवियर हब सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 26, 2026, 12:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj