दांत मिनटों में चमकेंगे दूध जैसे! दादी का देसी नुस्खा वायरल, महंगे दंत मंजन भी फेल

Last Updated:December 11, 2025, 17:55 IST
Tips and Tricks : दांतों का पीलापन और गंदापन आज हर उम्र की बड़ी समस्या बन चुका है, खासकर गुटखा और तंबाकू सेवन करने वालों में. बाजार के महंगे टूथपेस्ट भी कई बार असर नहीं दिखाते, ऐसे में दादी–नानी का एक देसी नुस्खा फिर चर्चा में है. सरसों का तेल, सेंधा नमक और बबूल पाउडर से बना यह घरेलू पेस्ट दांतों की चमक और मजबूती दोनों बढ़ाता है. (स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में विशेषज्ञ से सलाह लेना महत्वपूर्ण है.)
दांतों का पीलापन और गंदापन आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है. खास तौर पर गुटखा या तंबाकू चबाने वाले लोग इससे सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं. कई बार तो गंदे दांतों के कारण लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है.

बाजारों में कई तरह के महंगे टूथपेस्ट उपलब्ध हैं, फिर भी कई लोग दांतों के पीलेपन से छुटकारा नहीं पा पाते. लेकिन आज हम आपको आपकी दादी–नानी का एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो वर्षों से अपनाया जाता रहा है और आज भी उतना ही प्रभावी माना जाता है. यह नुस्खा न केवल दांतों का पीलापन हटाता है बल्कि दांतों को मजबूत भी बनाता है.

नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर दांत दूध की तरह चमकने लगते हैं और मुंह की बदबू की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाती है. खास बात यह है कि इस नुस्खे को तैयार करने के लिए किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. सारी सामग्री आपके घर की रसोई में ही आसानी से मिल जाती है.
Add as Preferred Source on Google

करौली की बुजुर्ग दादी उर्मिला बताती हैं कि दांतों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए नीम का दातून सदियों से सबसे असरदार तरीका रहा है. पुराने जमाने में लोग ब्रश-पेस्ट के बजाय रोजाना नीम की दातून का इस्तेमाल करते थे, जिससे दांत मजबूत और चमकदार बने रहते थे.

हालांकि आज के समय में दातून का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर पाता, लेकिन दांतों के पीलापन और गंदेपन से परेशान लोग एक आसान घरेलू पेस्ट बनाकर इसका फायदा उठा सकते हैं.

इसके लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होती है सरसों का तेल, सेंधा नमक और बबूल का पाउडर. इन तीनों को मिलाकर एक हल्का पेस्ट तैयार करें. अब इस देसी पेस्ट से रोजाना सुबह दांत साफ करें. कुछ ही दिनों में फर्क साफ दिखाई देने लगेगा. दांतों पर जमी गंदगी हटने लगेगी, पीलापन कम होगा और दांत एकदम दूध की तरह चमक उठेंगे.

इस पेस्ट के नियमित उपयोग से दांतों की जड़ें भी मजबूत होती हैं और मसूड़ों में होने वाली सूजन तथा मुंह की बदबू भी दूर हो जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 11, 2025, 17:55 IST
homelifestyle
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए दादी नानी का असरदार घरेलू नुस्खा



