Rajasthan

राजस्थान कांग्रेस ने तैयार किया दिल्ली कूच का सॉलिड ‘मेगा प्लान’, दिल्ली में दिखेगी मरुधरा की ताकत

Last Updated:December 12, 2025, 16:55 IST

Jaipur News : एसआईआर के खिलाफ दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली के लिए पार्टी की राजस्थान यूनिट ने बड़ी तैयारी की है. पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन राजस्थान यूनिट का रोडमैप देखकर खुश हो गए हैं. दोनों नेताओं का कहना है कि राजस्थान की तैयारियां सॉलिड है. वोट चोरी का मुद्दा केवल कांग्रेस का नहीं है बल्कि यह देश का मुद्दा है.राजस्थान कांग्रेस ने तैयार किया दिल्ली कूच का सॉलिड 'मेगा प्लान', जानें सबकुछकांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने पार्टी की राजस्थान यूनिट की तैयारियों की समीक्षा की.

जयपुर. एसआईआर के खिलाफ दिल्ली में दो दिन बाद होने वाली कांग्रेस की विरोध प्रदर्शन महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस ने कमर कस ली है. महारैली में राजस्थान का प्रतिनिधित्व दिखाने के लिए यहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे. कार्यकर्ता कहां से और कैसे जाएंगे? वहां कैसे अपनी प्रजेंस दिखाएंगे इसके लिए राजस्थान कांग्रेस ने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है. बताया जा रहा है कि राजस्थान से लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का टारगेट रखा गया है. राजस्थान में हाल ही में बनाए गए पार्टी के नए जिलाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के सामने यह मौका कुछ दिखाने का माना जा रहा है.

राजधानी जयपुर में गुरुवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी वार रूम में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी की ओर से ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को लेकर अहम बैठक हुई. राजस्थान कांग्रेस कमेटी की ओर से की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक के लिए AICC के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन जयपुर आए. दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अहम बैठक कर तैयारियों का पूरा रोडमैप को देखा और आवश्यक सुझाव दिए.

वेणुगोपाल बोले-वोट चोरी का मुद्दा कांग्रेस का मुद्दा नहीं है बल्कि देश का मुद्दा हैबैठक के दौरान PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजस्थान कांग्रेस की ओर से रैली के लिए की गई तैयारियों के साथ-साथ प्रदेश में ‘संविधान बचाओ’, ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान तथा ‘एसआईआर’ की प्रक्रिया पर चर्चा की. बैठक के बाद दिल्ली से आए दोनों नेताओं केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने प्रेस ब्रीफिंग भी की. वेणुगोपाल ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा कांग्रेस का मुद्दा नहीं है बल्कि देश का मुद्दा है. क्योंकि इस वोट चोरी से लोगों के मत देने के संवैधानिक अधिकार को छीना जा रहा है. मतदाता अपनी पसंद की सरकार चुन सके यह अधिकार भी वोट चोरी के माध्यम से छीना जा रहा है.

माकन बोले- राजस्थान कांग्रेस की तैयारियां अच्छी हैंवहीं पूर्व में राजस्थान के प्रभारी रह चुके अजय माकन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की तैयारियां अच्छी हैं. पूरी उम्मीद है कि दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में राजस्थान से बहुत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. बैठक में AICC के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी मौजूद रहे. इन वरिष्ठ नेताओं के अलावा एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव, रुत्विक मकवाना, पूनम पासवान, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, दिव्या मदेरणा और रेहाना रियाज चिश्ती सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 12, 2025, 16:55 IST

homerajasthan

राजस्थान कांग्रेस ने तैयार किया दिल्ली कूच का सॉलिड ‘मेगा प्लान’, जानें सबकुछ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj