These sign in geyser is dangerous never do this mistake it will cause fire- सर्दियों में गीजर बन सकता है जानलेवा, समय रहते पहचानें ये संकेत, बढ़ाता है बिजली बिल भी…

Last Updated:December 17, 2025, 09:44 IST
अगर आपका गीजर अजीब आवाज करता है, पानी लीक करता है या बिजली का बिल बढ़ा रहा है, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है. जानें कब बदलना चाहिए पुराना गीजर और कैसे रहें सुरक्षित.
गीज़र में ये संकेत दिखे तो मतलब खतरा.
सर्दियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं. इसके लिए घरों में गीजर का इस्तेमाल बहुत आम है. भारत में लगभग हर घर में गीजर लगा होता है. लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद गीजर में भी खराबी आ सकती है.
कभी-कभी ये पानी ठीक से गर्म नहीं करता और कुछ मामलों में यह इस्तेमाल के लिए खतरनाक भी हो सकता है. ऐसे में गीजर कुछ संकेत देता है, जिनसे पता चल जाता है कि अब नया गीजर खरीदने का समय आ गया है. आइए इन संकेतों के बारे में जानते हैं.
गीजर से अजीब आवाज आनाअगर आपका गीजर चालू करते समय तेज आवाज, खड़खड़ाहट या सीटी जैसी आवाज निकाल रहा है, तो ये एक चेतावनी हो सकती है. ऐसा आमतौर पर गीजर के अंदर गंदगी या कैल्शियम जम जाने की वजह से होता है. इससे गीजर को पानी गर्म करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और उसके पार्ट्स ज्यादा गर्म हो सकते हैं. लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर टैंक फटने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए ऐसी आवाजें आने पर गीजर बदलना बेहतर होता है.
गीजर से पानी का रिसाव होनाअगर गीजर के टैंक, वाल्व या पाइप से पानी टपक रहा है, तो इसे हल्के में न लें. पानी का रिसाव न सिर्फ पानी की बर्बादी करता है, बल्कि दीवारों और फर्श में सीलन भी पैदा कर सकता है. इसके अलावा, बिजली और पानी साथ होने की वजह से दुर्घटना का खतरा भी रहता है. अगर बार-बार लीकेज की समस्या आ रही है, तो नया गीजर लगवाना सुरक्षित विकल्प है.
बार-बार खराब होनापुराना गीजर अगर बार-बार खराब हो रहा है और हर कुछ महीनों में उसकी मरम्मत करानी पड़ रही है, तो यह संकेत है कि अब उसे बदल देना चाहिए. बार-बार रिपेयर कराने में पैसा भी ज्यादा खर्च होता है और परेशानी भी बनी रहती है. ऐसे में नया और भरोसेमंद गीजर खरीदना समझदारी है.
बिजली का बिल ज्यादा आनापुराने गीजर ज्यादा बिजली खपत करते हैं. अगर सर्दियों में आपका बिजली बिल सामान्य से काफी ज्यादा आ रहा है, तो इसकी वजह गीजर हो सकती है. नए गीजर ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल होता है, जिससे बिजली की बचत होती है.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
December 17, 2025, 09:42 IST
hometech
सर्दियों में गीजर बन सकता है जानलेवा, समय रहते पहचानें ये संकेत, नहीं तो…



