Entertainment

संजय कपूर की मौत के बाद मचा घमासान, अरबों की संपत्ति को लेकर वारिसों के बीच विवाद, नहीं थम रही कानूनी जंग

Last Updated:December 18, 2025, 14:18 IST

मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद से ही उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद छिड़ गया है. तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और दूसरी पत्नी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच वसीयत को लेकर तनातनी बनी हुई है. अब ये मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है.Sunjay Kapur, Priya Sachdev and Karisma Kapoor | File Images

नई दिल्ली. जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर अपने निधन के बाद से ही अब तक चर्चा में बने हुए हैं. वजह है उनकी तकरीबन 30,000 करोड़ की संपत्ति.संजय कपूर ने तीन शादियां की थी. उनकी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से और दूसरी अभिनेत्री करिश्मा कपूर से. लेकिन साल 2016 में करिश्मा से उनका तलाक हो गया था. फिर साल 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव संग शादी रचाई थी.

Sunjay Kapur, Karisma Kapoor, Priya Sachdev

संजय कपूर का जून 2025 में इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त निधन हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मधुमक्खी के डंक से एलर्जी हुई थी, जब हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थीं.

Sunjay Kapur

उनकी मौत के बाद से ही उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया. दूसरी पत्नी एक्ट्रेस करिश्मा सामने आकर संपत्ति की मांग नहीं कर रही बल्कि, वह अपने बच्चों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं.

Add as Preferred Source on Google

Samaira, Kiaan, Priya Sachdev, Sunjay Kapur, Karisma Kapoor

संजय कपूर की कुल संपत्ति करीब 30,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इनमें उनकी कई लिस्टेड कंपनियों में हिस्सेदारी, विदेशों में मौजूद प्रॉपर्टी, ट्रस्ट, निवेश और सालों में जमा राशि प्रोपर्टी आदि चीजें हैं.

Karisma Kapoor, Priya Sachdev, Sunjay Kapur

संपत्ति को लेकर विवाद उस वक्त गर्माया जब 21 मार्च 2025 को प्रिया सचदेव ने एक वसीयत पेश की. बताया जा रहा है कि ये वसीयत उनकी मौत से कुछ समय पहले का ही है. इस वसीयत में साफ किया गया है कि संजय कपूर ने अपनी ज्यादातर या पूरी संपत्ति तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के नाम कर दी थी.

Sunjay Kapur, Priya Sachdev

लेकिन इस वसीयत के सामने आने के बाद करिश्मा कपूर से हुए संजय कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने इस पर शक जताया और कोर्ट में याचिका दायर की कि ये वसीयत फर्जी है. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है

Priya Sachdev, Sunjay Kapur

करिश्मा कपूर के बच्चों के मुताबिक इस वसीयत में काफी कुछ छुपाया गया. बच्चों ने अपनी सौतेली मां पर ये आरोप लगाया है कि संजय कपूर की मौत के बाद उन्हें फाइनेंशियल चीजों से दूर रखा गया और संपत्ति से जुड़ी किसी के चीज के बारे बताया ही नहीं गया.

Mandhira Kapur, Sunjay Kapur

बता दें कि इन सारे आरोपों को प्रिया ने बेबुनियाद बताया है, इतना ही नहीं इस विवाद में संजय कपूर की मां रानी कपूर भी शामिल हो चुकी हैं. मां ने सार्वजनिक तौर पर संपत्ति के प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े किए थे. इतना ही नहीं संजय कपूर की बहन ने भी परिवार में चल रहे विवादों को लेकर बयान जारी किए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 18, 2025, 14:18 IST

homeentertainment

संजय कपूर की मौत के बाद घमासान, अरबों की संपत्ति को लेकर वारिसों के बीच जंग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj