शिल्पा शेट्टी के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड? एक्ट्रेस के वकील ने किया खंडन, कहा- रूटीन वेरिफेकिशन था

Last Updated:December 19, 2025, 07:01 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया कि उनके और पति राज कुंद्रा के मुंबई स्थित घर पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है. एक्ट्रेस की तरफ से बयान जारी करते हुए उनके वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि इस तरह की कोई रेड नहीं हुई है और साथ ही उन्होंने इसे आयकर अधिकारियों का एक सामान्य फॉलो-अप बताया.
ख़बरें फटाफट
शिल्पा शेट्टी ने इनकम टैक्स की रेड की खबरों पर जारी किया बयान.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बैस्टियन रेस्टोरेंट में बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की छापे की खबर सामने आई. अब बताया जा रहा कि गुरुवार को उनके मुंबई स्थित आवास पर भी रेड मारी गई है. लेकिन शिल्पा शेट्टी की लीगल टीम ने इन खबरों को खंडन कर दिया है. एक्ट्रेस की तरफ से जारी बयान में वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि उनकी मुवक्किल के खिलाफ आयकर विभाग ने किसी तरह का कोई छापा नहीं मारा है.
वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि शिल्पा शेट्टी से जुड़े मामलों में आयकर अधिकारियों का यह रूटीन वेरिफिकेशन (सामान्य जांच) की प्रक्रिया की गई है. बयान में कहा गया, ‘मेरी मुवक्किल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा यह स्पष्ट करती हैं कि उनके यहां आयकर विभाग की कोई रेड नहीं हुई है.’ पाटिल ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था इन घटनाक्रमों को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जुड़े किसी कथित मामले से शरारतपूर्ण तरीके से जोड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ अदालत में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बैस्टियन रेस्टोरेंट पर विभाग ने मारा था छापा?
यह स्पष्टीकरण उन रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें दावा किया गया था कि शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बिजनेस बैस्टियन से जुड़ी जांच के तहत उनके आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. शिल्पा शेट्टी इस ब्रांड की को-ओनर हैं, जिसकी स्थापना 2014 में हुई थी. अधिकारियों के अनुसार, आयकर विभाग ने बुधवार सुबह (17 दिसंबर) को मुंबई के दादर इलाके में स्थित बैस्टियन में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस मामले से जुड़े तौर पर बेंगलुरु के कुछ परिसरों में भी तलाशी लिए जाने की खबर है.
रेस्टोरेंट के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर?
इस हफ्ते की शुरुआत में बेंगलुरु पुलिस ने निर्धारित समय से अधिक देर तक संचालन करने और नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात पार्टियों की अनुमति देने के आरोप में बैस्टियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. यह मामला कर्नाटक पुलिस अधिनियम की धारा 103 के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. आरोप लगा कि 11 दिसंबर को रात 1:30 बजे तक रेस्टोरेंट का संचालन जारी रखा गया. बताया गया कि इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर्स और कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए.
शिल्पा शेट्टी ने आरोपों का किया खंडन
हालांकि, शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के जरिए सभी आरोपों का खंडन किया. उन्होंने लिखा, ‘हम फैलाए जा रहे निराधार और दुर्भावनापूर्ण आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं. जिन मुद्दों को उठाने की कोशिश की जा रही है, उन्हें बिना किसी वैधानिक आधार के आपराधिक रंग दिया जा रहा है. माननीय उच्च न्यायालय में पहले ही एक क्वैशिंग याचिका दायर की जा चुकी है, जो फिलहाल विचाराधीन है. जांच में पूरा सहयोग देने के बाद हमें पूरा विश्वास है कि न्याय होगा और हमें हमारे देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे संयम बरतें क्योंकि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है.’
About the AuthorKamta Prasad
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
First Published :
December 19, 2025, 07:01 IST
homeentertainment
शिल्पा शेट्टी के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड? एक्ट्रेस के वकील ने किया खंडन



